Google ने Chrome को बनाया और सुरक्षित, जोड़ा ये फीचर

Google ने Chrome को बनाया और सुरक्षित, जोड़ा ये फीचर

5 mins read
1.3K views
May 9, 2025

Google अपने सर्च में होने वाले घोटालों से लड़ रहा है और अब वह AIकी मदद से सर्च, Chrome और Androidको अधिक सुरक्षित बना रहा है।

Google AI Security Feature: Google ने अपने फेमस ब्राउजर Chrome की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए AI-पावर्ड नए टूल्स लॉन्च किए हैं। इनका मकसद है यूजर्स को ऑनलाइन स्कैम से बचाना और उन्हें एक सुरक्षित ब्राउजिंग एक्सपीरियंस देना। Google ने इसकी जानकारी दी है।

क्या है नया?

Google ने Chrome में पहले से मौजूद Safe Browsing फीचर को और बेहतर बनाकर Enhanced Protection Mode लॉन्च किया है। यह नया मोड पहले के मुकाबले दोगुनी सुरक्षा देता है, खासतौर पर पॉप-अप, फर्जी वेबसाइट और स्कैम लिंक जैसी परेशानियों से। इसके अलावा Google अब अपने Gemini Nano AI मॉडल का यूज भी Chrome की सुरक्षा में कर रहा है। यह मॉडल यूजर के डिवाइस पर ही काम करता है, जिससे यूजर की प्राइवेसी बनी रहती है और सुरक्षा भी मिलती है।

Android यूजर्स के लिए Google Chrome में नया सेफ्टी फीचर

Google ने Android पर Chrome यूज करने वालों के लिए एक नया AI-पावर्ड वॉर्निंग सिस्टम पेश किया है, जो यूजर्स को संदिग्ध वेबसाइट नोटिफिकेशन से बचाने में मदद करेगा। अगर कोई वेबसाइट स्कैम या फ्रॉड की तरह लगती है, तो Chrome का ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग मॉडल तुरंत इसकी चेतावनी देगा। ऐसे में यूजर के पास ऑप्शन होगा, जिसमें यूजर नोटिफिकेशन को पूरी तरह बंद कर सकते हैं या फिर  चाहें तो कंटेंट को देखकर आगे का फैसला कर सकते हैं।

Google Search भी हुआ स्मार्ट

Google ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अब उसका AI सिस्टम Google Search में सैकड़ों स्कैमी रिजल्ट्स को पहले ही पकड़कर ब्लॉक कर देता है। Google का कहना है कि उनके नए सिस्टम ने अब तक 20 गुना ज्यादा स्कैमी पेजेस को पहचानकर ब्लॉक किया है।

Google अपनी एडवांस AI तकनीक की मदद से यूजर्स को सुरक्षित बना रहा

Google का AI अब लाखों वेबसाइटों के कंटेंट को तेजी से पढ़ सकता है और अगर किसी वेबसाइट में स्कैम से जुड़ी जानकारी या गतिविधि पाई जाती है, तो वह उसे तुरंत पहचान लेता है। इससे Google पूरी की पूरी स्कैम कैम्पेन को पकड़ सकता है, चाहे वो किसी भी भाषा में या किसी भी ट्रिक के साथ हो।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Markaz Subhan Allah Bahawalpur
Previous Story

Operation Sindoor: सैटेलाइट फोटो में देखें आतंक के ठिकानों का विनाश

Itel ने लॉन्च की वाटरप्रूफ डिजाइन के साथ नई स्मार्टवॉच
Next Story

Itel ने लॉन्च की वाटरप्रूफ डिजाइन के साथ नई स्मार्टवॉच

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss