Itel ने लॉन्च की वाटरप्रूफ डिजाइन के साथ नई स्मार्टवॉच

Itel ने लॉन्च की वाटरप्रूफ डिजाइन के साथ नई स्मार्टवॉच

4 mins read
1.2K views
May 9, 2025

itel Alpha 2 Pro भारत में लॉन्च हो गई है। यह एक किफायती स्मार्टवॉच है जिसकी कीमत 2,199 रुपये है।

Itel Alpha 2 Pro : itel ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच itel Alpha 2 Pro लॉन्च कर दी है। यह वॉच उन लोगों के लिए है, जो कम बजट में भी अच्छे फीचर्स की डिमांड करते हैं। इस वॉच की कीमत 2,199 रखी गई है। कस्टमर को इस वॉच में तीन कलर ऑप्शन मिलेगा, जिनमें Midnight Blue, Copper Gold और Dark Chrome है।

शानदार डिजाइन और दमदार डिस्प्ले

इस वॉच में 1.96 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक मिलेगी, जिससे आप धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देख सकते हैं। इस वॉच का मेटल बॉडी डिजाइन इसे और भी ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा इस वॉच में Always-On Display फीचर भी इसमें शामिल है। itel Alpha 2 Pro में 150 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद, मूड या स्टाइल के हिसाब से बदल सकते हैं।

स्पोर्ट्स और हेल्थ फीचर्स

इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। चाहे आप रनिंग करें, साइक्लिंग करें, योगा करें या वॉकिंग करे। यह वॉच आपकी हर एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती है। इससे यूजर्स को अपनी फिटनेस प्रोग्रेस पर नजर रखने में काफी मदद मिलती है।

बैटरी और परफॉर्मेंस

इस वॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 से 15 दिन तक चल सकती है। ऐसे में बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं रहती। खासकर ट्रैवल या बिजी लाइफस्टाइल वालों के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है। आप इस वॉच से सीधे कॉल कर सकते हैं, कॉल रिसीव कर सकते हैं और कॉल हिस्ट्री भी देख सकते है।

पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित

itel Alpha 2 Pro को IP68 सर्टिफिकेशन मिला है। मतलब यह वॉच वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। इसे बिना किसी डर के इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google ने Chrome को बनाया और सुरक्षित, जोड़ा ये फीचर
Previous Story

Google ने Chrome को बनाया और सुरक्षित, जोड़ा ये फीचर

Crypto Market में आई तेजी, Bitcoin का प्राइस 1,02,900 डॉलर के पार
Next Story

Crypto Market में आई तेजी, Bitcoin का प्राइस 1,02,900 डॉलर के पार

Latest from Gadgets

Don't Miss