भारत से पहले इस देश में धमाल मचाएगा Starlink

4 mins read
591 views
elon musk
April 15, 2025

Starlink ने अब दूसरे देश में भी अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा शुरू कर दी है। यहां यूजर्स को बिना तार और मोबाइल नेटवर्क के सुपरफास्ट इंटरनेट सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी।

Starlink Internet : एलन मस्क की कंपनी Starlink अब भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है। जल्द ही भारतीय यूजर्स को भी बिना मोबाइल नेटवर्क या केबल ब्रॉडबैंड के हाई-स्पीड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलने लगेगी। Starlink का मकसद है देश के उन दूरदराज इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाना, जहां अभी तक नेटवर्क की सुविधा लीमिट है।

मस्क ने दी नई जानकारी

एलन मस्क ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि Starlink को सोमालिया में अपनी इंटरनेट सर्विस शुरू करने की इजाजत मिल गई है। ऐसे में अब Starlink उन देशों में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचा रही है, जहां पहले इसे नामुमकिन माना जाता था।

सोमालिया में भी मिलेगी सैटेलाइट इंटरनेट

सोमालिया की नेशनल कम्युनिकेशन अथॉरिटी ने एलन मस्क की कंपनी Starlink को आधिकारिक तौर पर अपनी इंटरनेट सर्विस शुरू करने की इजाजत दे दी है। यानी कि जल्द ही वहां के लोगों को भी हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी वो भी बिना किसी मोबाइल टावर या फाइबर ब्रॉडबैंड के। Starlink ने हाल ही में भूटान में भी अपनी सर्विस लॉन्च की है, जहां रेजिडेंशियल लाइट प्लान की कीमत लगभग 3,100 रखी गई है। इस प्लान में यूजर्स को 23Mbps से 100Mbps तक की स्पीड मिलती है।

सैटेलाइट इंटरनेट कैसे काम करता है?

Starlink की यह सर्विस SpaceX के नेटवर्क के जरिए काम करती है। इसके लिए कंपनी जमीन पर ग्राउंड टर्मिनल या रिसीवर लगाती है। यह टर्मिनल सीधे सैटेलाइट से सिग्नल रिसीव करता है। फिर इन सिग्नल को वायर के जरिए घर या ऑफिस तक इंटरनेट के रूप में पहुंचाया जाता है। कह सकते हैं कि Starlink इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Apple
Previous Story

iPhone vs Android: फोटोग्राफी के लिए कौन है बेस्ट?

AI NEWS
Next Story

GigaChat 2.0: चुटकियों में मिलेगा अब हर सवाल का जवाब

Latest from Latest news

chrome

Chrome में आएगा Gemini AI का सुरक्षा कवच, स्कैम वेबसाइट्स पर कसेगा शिकंजा

Chrome security: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google अब अपने Chrome ब्राउज़र को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है। Gemini AI की ताकत से Chrome जल्द ऐसे स्कैम वेबसाइट्स को पहचान सकेगा, जो यूज़र्स को
iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss