Telegram CEO Decision: 106 बच्चों के पिता पावेल ड्यूरोव बाटेंगे 1.5 लाख करोड़ का खजाना

Telegram CEO Decision: 106 बच्चों के पिता पावेल ड्यूरोव बाटेंगे 1.5 लाख करोड़ का खजाना

6 mins read
1.2K views
June 20, 2025

106 बच्चों के पिता पावेल ड्यूरोव अपनी 17 अरब डॉलर की संपत्ति बच्चों को देना चाहते हैं। पावेल ड्यूरोव को टेक इंडस्ट्री में दूसरा एलन मस्क कहा जाता है।

Telegram CEO Pavel Durov : Telegram के संस्थापक और अरबपति पावेल ड्यूरोव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने प्राइवेट लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने इंटरव्यू में बताया है कि वह अब तक 106 बच्चों के पिता बन चुके हैं और अपनी 17 अरब डॉलर जो करीब 1.42 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है इन्हीं बच्चों को देना चाहते हैं।

कैसे हैं 106 बच्चों के पिता?

ड्यूरोव ने बताया कि उनके छह बच्चे तीन अलग-अलग पार्टनर्स से हैं। इसके अलावा, उन्होंने दुनिया के 12 देशों में अपना स्पर्म डोनेट किया है, जिससे उनके 100 से ज्यादा बच्चे जन्मे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपने सभी बच्चों को बराबर मानते हैं, चाहे वह नेचुरली रूप से पैदा हुए हों या डोनेशन के जरिए। उनके अनुसार, सभी बच्चे ड्यूरोव के हैं।

30 साल तक नहीं मिलेगा पैसा

ड्यूरोव ने अपनी वसीयत भी तैयार कर ली है, जिसमें उन्होंने सभी 106 बच्चों को उनकी संपत्ति का वारिस बनाया है। इसके लिए उन्होंने एक खास शर्त रखी है। शर्त यह है कि कोई भी बच्चा इस संपत्ति को इंटरव्यू की तारीख से अगले 30 साल तक नहीं ले पाएगा। उनका मानना है कि बच्चे सिर्फ उनकी दौलत पर डिपेंड न रहें, बल्कि खुद मेहनत करें, जीवन में स्ट्रगल करें और आत्मनिर्भर बनें।

Telegram के मालिक और कानूनी विवाद

पावेल ड्यूरोव की कंपनी Telegram आज दुनिया की सबसे फेमस मैसेजिंग ऐप्स में से एक मानी जाती है। Telegram के 1 अरब से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। हालांकि, Telegram का विवादों से नाता भी रहा है।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने ड्यूरोव पर आरोप लगाया है कि Telegram पर क्रिमिनल एक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा यह भी आरोप है कि ड्यूरोव ने कानूनी जांच में स्पोर्ट नहीं किया और जरूरी डोक्यूमेंट नहीं दिए। हालांकि, ड्यूरोव ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

लाइफस्टाइल और आदतें

40 साल के पावेल ड्यूरोव अपनी सादगी और अनुशासन के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में Easter पर उन्होंने अपनी शर्टलेस फोटो भी शेयर करते हुए एक मैसेज भी लिखा है, जो काफी वायरल हुआ। वह हर सुबह खुद को फिट रखने के लिए 300 पुश-अप्स और 300 स्क्वाट्स करते हैं। साथ ही, उन्होंने शराब, कॉफी और चाय से पूरी तरह दूरी बना रखी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

जानिए क्यों स्मार्ट इन्वेस्टर इस Coin पर कर रहें है इन्वेस्ट
Previous Story

जानिए क्यों स्मार्ट इन्वेस्टर इस Coin पर कर रहें है इन्वेस्ट

WhatsApp या WhatsApp Business? कौन है आपके लिए बेस्ट
Next Story

WhatsApp या WhatsApp Business? कौन है आपके लिए बेस्ट

Latest from Latest news

Don't Miss