AI NEWS

GigaChat 2.0: चुटकियों में मिलेगा अब हर सवाल का जवाब

5 mins read
1K views
April 15, 2025

AI ने ऑडियो फाइलों को पहचानना, उपयोगकर्ता के अनुरोधों का विश्लेषण करना, बड़ी मात्रा में टेक्स्ट को प्रोसेस करना और फोटो को पहचानना सीख लिया है।

GigaChat 2.0: रूस की जानी-मानी टेक कंपनी Sber ने अपने नए और दमदार AI मॉडल GigaChat 2.0 को सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस नए वर्जन में एआई की समझ, जवाब देने की क्षमता और टेक्नोलॉजी काफी बेहतर हो गई है।

क्या है खास GigaChat 2.0 में?

Sber के मुताबिक इस नए मॉडल ने अब कई नई चीजें सीख ली हैं जैसे कि ऑडियो फाइल्स को समझना और पहचानना, यूजर्स की रिक्वेस्ट को गहराई से एनालाइज करना, लंबे टेक्स्ट को प्रोसेस करना और फोटो को पहचानकर उस पर जानकारी देना शामिल है। सबसे अच्छी बात यह है कि GigaChat की सारी सुविधाएं एक ही इंटरफेस पर मिलती हैं। यानी यूजर को अलग-अलग ऐप या प्लेटफॉर्म पर स्विच करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसमें दो खास वर्जन Pro और Max है।

GigaChat 2.0 में दो वर्जन हैं

  • GigaChat 2 Pro: रोजमर्रा के सवालों के जवाब देने, टेक्स्ट लिखने और एडिट करने के लिए।
  • GigaChat 2 Max: यह प्रोफेशनल और जटिल कामों के लिए है, जैसे रिसर्च, कोडिंग या डिटेल्ड एनालिसिस।

अब सवालों के जवाब और भी स्मार्ट

GigaChat 2.0 अब यूजर के सवालों को गहराई से समझता है, जवाब को फिल्टर करता है और सबसे प्रासंगिक जानकारी सामने लाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप पूछें “इस वीकेंड बच्चों को सेंट पीटर्सबर्ग में कहां घुमाने ले जाएं?” या “मॉस्को में 1BHK की मरम्मत का खर्च कितना आएगा?” तो ये AI न सिर्फ सही जवाब देगा, बल्कि साथ में जरूरी वेबसाइट या सोर्स के लिंक भी देगा ताकि आप खुद से भी जांच कर सकें।

मल्टी-फाइल सपोर्ट और पावरफुल ऑडियो फीचर

GigaChat 2.0 में अब एक ही बातचीत के दौरान कई फाइलों पर काम किया जा सकता है। आप 200 A4 पेज तक के दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अब यह AI ऑडियो फाइल्स को भी नए लेवल पर समझ सकता है। ये सिर्फ ट्रांसक्राइब नहीं करता, बल्कि कंटेंट को समझकर उसमें से मुख्य पॉइंट्स निकाल सकता है और उनसे जुड़े सवालों के जवाब भी दे स

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

elon musk
Previous Story

भारत से पहले इस देश में धमाल मचाएगा Starlink

GPT 4.1 launched
Next Story

OpenAI का नया AI मॉडल लॉन्च, तेज होगी कोडिंग

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss