New guidelines

UPI पेमेंट यूजर्स के लिए बड़ी खबर! नई गाइडलाइन्स जारी

6 mins read
1.3K views
April 1, 2025

UPI के नए नियम आज से जारी हो गए हैं। कुछ दिन पहले NPCI ने UPI को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी और सर्कुलर में 31 मार्च 2025 से पहले इसका पालन करने की सलाह दी गई थी।

UPI New Rule : अगर आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। NPCI  ने नए गाइडलाइन्स जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। इन नियमों का मकसद UPI पेमेंट सिस्टम को और सुरक्षित और बेहतर बनाना है।

क्या बदला है?

NPCI ने बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSP) को निर्देश दिया है, कि वे डिस्कनेक्ट या बंद किए गए मोबाइल नंबरों को अपनी सिस्टम से हटाएं। ऐसे नंबरों को चर्न मोबाइल नंबर कहा जाता है। इससे उन यूजर्स को परेशानी नहीं होगी, जिनका पुराना नंबर अब किसी और के पास जा चुका है।

नए नियमों का असर

  • बैंक और पेमेंट ऐप्स हर हफ्ते अपने डेटाबेस को अपडेट करेंगे।
  • गलत UPI लिंकिंग की संभावना कम होगी, जिससे गलत अकाउंट में पैसे भेजने की परेशानी नहीं होगी।
  • रिसाइकल किए गए नंबर सही तरीके से अपडेट होने से पेमेंट में गड़बड़ी नहीं होगी।

ये हैं नए दिशा-निर्देश

दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि UPI नंबर जोड़ने या पोर्ट करने के लिए UPI ऐप को स्पष्ट ऑप्ट-आउट विकल्प के साथ यूजर्स की सहमति लेनी होगी। UPI ऐप को भ्रामक या जबरदस्ती के मैसेज के बिना साफ कॉम्यूनिकेट मैसेज सुनिश्चित करना चाहिए। किसी भी मामले में लेन-देन के दौरान सहमति नहीं ली जाएगी।

UPI नंबर मैसेज को सीडिंग या पोर्ट करने से गलत मैसेज की संभावना खत्म हो जाएगी। जैसे कि यूजर्स बिना कोई कार्रवाई किए या मैपर में नंबर को सीड किए बिना UPI का उपयोग करके पैसे प्राप्त करना बंद कर देगा। NPCI ने कहा कि यदि NPCI मैपर का रिस्पॉन्स टाइम आवश्यकता के अनुसार नहीं है, तो PSP ऐप स्थानीय स्तर पर इस समस्या का समाधान कर सकता है, बशर्ते PSP ऐप हर महीने NPCI को ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करे। सर्कुलर में सभी सदस्यों को 31 मार्च, 2025 से पहले इसका पालन करने की सलाह दी गई।

बैंक और UPI ऐप को क्या करना होगा

सभी बैंकों और UPI सर्विस प्रोवाइडर को 31 मार्च 2025 तक इन नए नियमों का पालन करना होगा। 1 अप्रैल 2025 से उन्हें NPCI के साथ डिटेल्ड मासिक रिपोर्ट भी शेयर करनी होगी।

  • मोबाइल नंबरों से जुड़ी कुल UPI ID
  • हर महीने एक्टिव यूनिक यूजर
  • अपडेट किए गए मोबाइल नंबर सिस्टम का यूज करके किए गए लेन-देन की संख्या
  • स्थानीय रूप से हल किए गए UPI नंबर-आधारित लेन-देन

बैंकों द्वारा हर हफ्ते मोबाइल नंबर रिकॉर्ड अपडेट करने से विफल या गलत तरीके से किए गए लेन-देन के जोखिम में काफी कमी आने की उम्मीद है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

Gmail कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा ई-मेल प्लेटफॉर्म

YouTube news
Next Story

YouTube का धमाकेदार फीचर: अब बिना Ads के देखें वीडियो!

Latest from Apps

Don't Miss