Realme 14 5G price in india

Realme का नया 5G फोन लॉन्च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

4 mins read
1.1K views
March 29, 2025

Realme ने 6000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किया है। रियलमी का यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Realme 14 5G : Realme ने 6000mAh बैटरी वाला एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन 12GB रैम और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को थाईलैंड में पेश किया है। इससे पहले Realme 14 5G को दूसरों देशों में भी लॉन्च किया गया था। फोन में GT गेमिंग बूस्ट मोड और 6,050mm2 वेपर चेंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिला है, जिससे गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान फोन ज्यादा हीट नहीं होता। वहीं, अगर लुक और डिजाइन की बात करें तो फोन का लुक Realme Neo 7x जैसा है, जो काफी स्टाइलिश है।

Realme 14 5G की कीमत

  • बेस वेरिएंट (12GB + 256GB): लगभग THB 13,999 (करीब 35,300)
  • टॉप वेरिएंट (12GB + 512GB): लगभग THB 15,999 (करीब 40,400)
  • इस फोन को आप मेचा सिल्वर, स्ट्रॉम टाइटैनियम और वॉरियर पिंक जैसे स्टाइलिश कलर्स में खरीद सकते हैं।

Realme 14 5G के खास फीचर्स

  • डिस्प्ले: 67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • रिफ्रेश रेट: 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट
  • ब्राइटनेस: 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
  • रैम और स्टोरेज: 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज
  • बैटरी: 6000mAh

Realme ने Realme 14 5G को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर चलता है। खास बात यह है कि इसमें गेमिंग लवर्स के लिए GT बूस्ट मोड और लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद रहेगा। फोन में दमदार बैटरी 6000mAh और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में आपको 50MP OIS मेन कैमरा

मिलेगा और एक सेकेंडरी कैमरा भी। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।

फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। Realme 14 5G उन लोगों के लिए एक बेहतरीन चॉइस है, जो गेमिंग, फोटोग्राफी और दमदार बैटरी बैकअप की तलाश में हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Android Earthquake Alerts System
Previous Story

भूकंप आते ही मिलेगा अलर्ट, फोन में ऐसे ऑन करें ये सेटिंग्स

Facebook settings
Next Story

Meta का नया Friends Tab: दोस्तों का कंटेंट अब एक जगह

Latest from Gadgets

Don't Miss