software update disadvantages

Software Update करना कितना जरूरी? जानें फायदा और नुकसान

4 mins read
3.2K views
March 4, 2025

आइए आपको बताते हैं कि सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फोन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉल करने से फोन पर क्या असर पड़ता है?

Software Update: आप सालों से फोन का इस्तेमाल कर रहे होंगे, लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि कंपनी बार-बार सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती है, जहां एक तरफ कई मोबाइल यूजर Software Update आते ही फोन को अपडेट कर लेते हैं, वहीं कुछ लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि फोन में आने वाला हर नया अपडेट इंस्टॉल करना फोन के लिए फायदेमंद होता है या नुकसानदायक।

किसलिए आता है सॉफ्टवेयर अपडेट

बता दें कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में खामियां और बग होने के कारण नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जाता है। वहीं, लोगों से फीडबैक मिलने के बाद नया अपडेट जारी किया जाता है, जिसमें बग और खामियां दूर कर दी जाती हैं।

क्या होता है कम्पैटिबिलिटी इशू

कई बार फोन इस्तेमाल करते समय सॉफ्टवेयर में टेक्नोलॉजी दिक्कतों के कारण यूजर्स को कम्पैटिबिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को होने वाली इस समस्या का समाधान किया जाता है, ताकि ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ यूजर का अनुभव बेहतर हो सके। बग्स और कम्पैटिबिलिटी की समस्याओं के अलावा नए ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए नए फीचर्स जोड़े जाते हैं।

क्या है इसके नुकसान?

ऐसा कई बार देखा गया है कि सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद कुछ यूजर्स नए अपडेट में बग की शिकायत करते हैं या फिर कई यूजर्स को फोन में कुछ नई समस्या आने लगती है, जिससे यूजर्स की परेशानी बढ़ने लगती है। यही वजह है कि कुछ लोग नए सॉफ्टवेयर अपडेट को देखकर भी नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा हर बार हो, यह जरूरी नहीं है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

MWC 2025
Previous Story

Jyotiraditya Scindia ने पहना AI चश्मा, लुक से खींचा सबका ध्यान

AI Dragon Copilot
Next Story

Microsoft ने मार्केट में उतारा नया AI Dragon Copilot, जानें खासियत

Latest from Latest news

Don't Miss