AI Dragon Copilot

Microsoft ने मार्केट में उतारा नया AI Dragon Copilot, जानें खासियत

5 mins read
1.4K views
March 4, 2025

Microsoft ने नए AI टूल के बारे में जानकारी दी हैं। कंपनी ने AMA 2024 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका में चिकित्सकों में बर्नआउट दर 48% तक पहुंच गई है।

AI Dragon Copilot : Microsoft ने Dragon Copilot नामक एक नया AI चैटबॉट पेश किया गया है, जो मेडिकल प्रोफेशनल को डॉक्यूमेंटेशन की जटिलताओं से राहत दिलाने में हेल्प करेगा। यह AI असिस्टेंट डॉक्टरों और चिकित्सकों के बीच बातचीत रिकॉर्ड कर सकता है, क्लिनिकल ​​नोट्स तैयार कर सकता है, रेफरल लेटर ड्राफ्ट कर सकता है और किसी यात्रा के बाद ब्रीफ रिपोर्ट भी तैयार कर सकता है।

चिकित्सकों के लिए आया नया AI असिस्टेंट

Microsoft ने इस नए AI टूल के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने AMA 2024 के आंकड़ों का हवाला देकर कहा कि अमेरिका में चिकित्सकों के बीच बर्नआउट रेट 48% तक पहुंच गई है। हालांकि, यह पिछले साल की 53% दर से कम है, लेकिन Microsoft का मानना ​​है कि बढ़ते कार्यभार और डॉक्यूमेंटेशन की जिम्मेदारियां डॉक्टरों पर भारी पड़ रही हैं।

Nuance टेक्नोलॉजी पर आधारित है Dragon Copilot

Dragon Copilot को डेवलप करने के लिए Microsoft ने Nuance की AI टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जिसे कंपनी ने 2022 में हासिल किया था। यह AI सहायक दो प्रमुख टूल का एक संयोजन है।

  • Dragon Medical One: यह AI टूल नेचुलर लेंग्वेज पर आधारित वॉयस असिस्टेंट प्रदान करता है।
  • Dragon Ambient eXperience: यह डॉक्टरों और रोगियों के बीच बातचीत को सुनकर पर्यावरण डेटा प्रोसेसिंग की सुविधा प्रदान करता है।

क्या है Dragon Copilot की विशेषताएं

  • बातचीत रिकॉर्ड करना: यह डॉक्टर और मरीज के बीच की बातचीत को कई लैंग्वेज में रिकॉर्ड कर सकता है।
  • क्लिनिकल नोट्स तैयार करना: यह AI मेडिकल रिकॉर्ड से डेटा निकालकर डॉक्टरों के लिए ऑटोमेटेड क्लिनिकल नोट्स तैयार करता है।
  • रेफरल लेटर और पोस्ट-विजिट रिपोर्ट बनाना: यह डॉक्टर की पसंदीदा शैली और फॉर्मेट में मरीजों के लिए रेफरल लेटर और पोस्ट-विजिट रिपोर्ट तैयार कर सकता है।
  • मेडिकल जानकारी प्रदान करना: यह AI विश्वसनीय स्रोतों से निकाली गई सामान्य मेडिकल जानकारी भी स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को प्रदान कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

software update disadvantages
Previous Story

Software Update करना कितना जरूरी? जानें फायदा और नुकसान

Nokia
Next Story

Jio, AMD, Cisco और Nokia ने ओपन टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म के लिए मिलाया हाथ

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss