कौन हैं आरती शाह? NVIDIA बोर्ड में मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं आरती शाह? NVIDIA बोर्ड में मिली बड़ी जिम्मेदारी

8 mins read
6 views
November 10, 2026

Aarti Shah NVIDIA: दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल NVIDIA के बड़े फैसलों में एक भारतीय मूल की महिला भी अहम भूमिका निभाती हैं। उनका नाम आरती शाह (Aarti Shah) है। वह नवंबर 2020 से NVIDIA के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा हैं। कंपनी के CEO जेनसन हुआंग के साथ वह उन 11 सदस्यों में शामिल हैं, जो कंपनी की रणनीति, बड़े फैसलों और कामकाज की निगरानी करते हैं। आरती शाह का टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और डेटा साइंस में लंबा अनुभव रहा है। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं और NVIDIA में उनकी क्या जिम्मेदारी है।

NVIDIA के बोर्ड में शामिल भारतीय मूल की आरती शाह कौन हैं? जानिए उनकी पूरी कहानी।

कौन हैं NVIDIA की बोर्ड में शामिल आरती शाह?

आरती शाह अमेरिकी फार्मास्यूटिकल कंपनी Eli Lilly की पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ इन्फॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर रह चुकी हैं। उन्होंने इस कंपनी में करीब 27 साल काम किया। इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल हेल्थकेयर और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टैटिस्टिशियन और रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में की थी। बाद में वह बिजनेस लीडर बनीं।

गुजरात यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई, अमेरिका से PhD

आरती शाह की पढ़ाई भारत से शुरू हुई। उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से स्टैटिस्टिक्स और मैथेमेटिक्स की पढ़ाई की। इसके बाद वह अमेरिका गईं और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, रिवरसाइड से एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में PhD हासिल की। उनका अनुभव सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है। हेल्थकेयर और डेटा साइंस में भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया है।

READ MORE: AI का नाम बदलकर ‘Super Intelligence’ क्यों कर रहे ट्रंप?

जेन्सेन हुआंग ने क्यों की थी तारीफ?

NVIDIA ने 2020 को आरती शाह को अपने बोर्ड में शामिल करने की घोषणा की थी। उस समय कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग ने उनके अनुभव की तारीफ की थी। उन्होंने आरती शाह को कंप्यूटर साइंस और हेल्थकेयर के क्षेत्र में बड़ा योगदान देने वाली अनुभवी लीडर बताया था। फिलहाल, आरती शाह NVIDIA की ऑडिट और कंपनसेशन कमेटी में शामिल हैं। इसके अलावा वह Sandoz, Northwestern Mutual और St. Jude Children’s Research Hospital जैसे संस्थानों से भी जुड़ी हैं।

NVIDIA के बोर्ड में कौन-कौन शामिल हैं?

NVIDIA के मौजूदा बोर्ड में कुल 11 सदस्य हैं। इनमें कंपनी के CEO से लेकर निवेशक, वैज्ञानिक और कानूनी विशेषज्ञ शामिल हैं। बोर्ड के प्रमुख सदस्यों में जेनसन हुआंग, स्टीफन सी. नील, टेंच कॉक्स, जॉन ओ. डाबिरी, डॉन हडसन, हार्वे सी. जोन्स, मेलिसा बी. लोरा, ए. ब्रूक सीवेल, मार्क ए. स्टीवंस, सुजैन नोरा जॉनसन और आरती शाह शामिल हैं। सुजैन नोरा जॉनसन को जुलाई 2026 में बोर्ड में नियुक्त किया गया था।

READ MORE: किसी का टूटा रिश्ता, किसी की गई कुर्सी, प्यार में क्यों बदनाम हुए ये दिग्गज?

NVIDIA में बोर्ड की क्या होती है जिम्मेदारी?

NVIDIA का बोर्ड कंपनी के मैनेजमेंट और बड़े कारोबारी फैसलों पर नजर रखता है। इसके सदस्य CEO की नियुक्ति, अधिकारियों के वेतन, वित्तीय रिपोर्ट और कंपनी की रणनीति से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हैं। जरूरत पड़ने पर बोर्ड CEO को नियुक्त या पद से हटाने का फैसला भी कर सकता है। कुल मिलाकर, आरती शाह का NVIDIA बोर्ड में होना भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दिखाता है। उनका अनुभव कंपनी के टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर से जुड़े फैसलों में अहम योगदान दे सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss