12वीं के बाद बिना एंट्रेंस एग्जाम के करें ये कोर्स

12वीं के बाद बिना एंट्रेंस एग्जाम के करें ये कोर्स

9 mins read
10 views
October 19, 2026

Admission Without CUET:  12वीं की पढ़ाई पूरी होने से पहले ही कई स्टूडेंट्स को करियर की चिंता सताने लगती है। CUET, JEE, NEET और CLAT जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी दबाव बढ़ने लगता है। कई बच्चे कोचिंग में दाखिला लेने और परीक्षा पास करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं। लेकिन हर स्टूडेंट के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं है। अगर आपकी रुचि इंजीनियरिंग, मेडिकल या पारंपरिक विषयों में नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 12वीं के बाद भी आपके पास करियर बनाने के कई रास्ते हैं। देश के कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी ऐसे कोर्स कराते हैं, जिनमें प्रवेश परीक्षा के बिना 12वीं के अंकों के आधार पर एडमिशन मिल सकता है। हालांकि, यह नियम कॉलेज और कोर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। 

12वीं के बाद बिना प्रवेश परीक्षा के पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं? जानें BA, BSc, BCom, मास कम्युनिकेशन, BBA और BCA जैसे कोर्स में एडमिशन कैसे मिलेगा। 

12वीं के बाद किन कोर्स में मिल सकता है एडमिशन?

1. BA, BSc और BCom से करें ग्रेजुएशन

अगर आपको इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स या मैथ जैसे विषय पसंद हैं, तो BA, BSc और BCom चुन सकते हैं। कई कॉलेजों में इन कोर्स में 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और उसी के अनुसार एडमिशन मिलता है। इन कोर्स की पढ़ाई के बाद स्टूडेंट्स सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, टीचिंग और प्राइवेट कंपनियों में करियर बनाने की तैयारी कर सकते हैं। पढ़ाई के साथ नई स्किल सीखने से नौकरी के अवसर भी बढ़ सकते हैं। 

2. क्रिएटिव फील्ड में बनाएं अपना करियर

अगर आपको कुछ नया करने और अपनी कला दिखाने का शौक है, तो मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, एनीमेशन, मल्टीमीडिया और फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आज डिजिटल मीडिया और कंटेंट बनाने के क्षेत्र में कई अवसर हैं। कई प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी में इन कोर्स में 12वीं के अंकों के आधार पर एडमिशन मिलता है। हालांकि, कुछ संस्थान इंटरव्यू या आसान एप्टीट्यूड टेस्ट भी ले सकते हैं। इस फील्ड में पढ़ाई के साथ आपकी क्रिएटिविटी, काम का पोर्टफोलियो और प्रैक्टिकल स्किल्स भी अहम हैं। 

READ MORE: Threat Intelligence Engineer कैसे बनें? जानिए कोर्स, स्किल्स और सैलरी

3. BBA, BCA और डिजिटल मार्केटिंग में बनाएं भविष्य

मैनेजमेंट और कंप्यूटर में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स BBA और BCA कर सकते हैं। BBA में बिजनेस और मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है, जबकि BCA में कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी दी जाती है। कई कॉलेज इन कोर्स में मेरिट के आधार पर एडमिशन देते हैं, लेकिन कुछ संस्थानों में प्रवेश परीक्षा भी जरूरी होती है। इसके अलावा, स्टूडेंट्स डिजिटल मार्केटिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में स्किल आधारित कोर्स कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में प्रैक्टिकल जानकारी और अनुभव काफी काम आते हैं। 

READ MORE : IIT मद्रास ने जारी किया GATE 2027 शेड्यूल, जानें पूरी डिटेल 

कॉलेज चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान 

12वीं के बाद कॉलेज चुनने से पहले उसकी मान्यता, पढ़ाई की गुणवत्ता, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के बारे में जरूर पता करें। एडमिशन लेने से पहले यह भी जांच लें कि कोर्स में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा जरूरी है या नहीं। हर स्टूडेंट की पसंद और क्षमता अलग होती है। इसलिए दूसरों को देखकर करियर चुनने के बजाय अपनी रुचि को समझें। सही कोर्स और जरूरी स्किल्स के साथ आप बिना प्रवेश परीक्षा के भी अपने करियर की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss