Factory AI के पूर्व सलाहकार क्रिस डेगनन अब Cognition में शामिल हो गए, जानिए इस नियुक्ति को लेकर विवाद क्यों हुआ और कंपनियों ने क्या कहा।
Factory AI vs Cognition : AI Coding Agents बनाने वाली Factory AI और Cognition के बीच क्रिस डेगनन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। डेगनन पहले Factory के एडवाइजर और बोर्ड एडवाइजर थे। अब वह Cognition में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर बन गए हैं। मामला अब X तक पहुंच चुका है।
फेक्टरी ने क्या आरोप लगाया?
Factory के CEO मतान ग्रिनबर्ग ने कहा कि डेगनन ने Factory में रहते हुए Cognition के अधिकारियों से लगातार बातचीत की थी। उनके पास कंपनी की गोपनीय जानकारी तक पहुंच थी। ग्रिनबर्ग के मुताबिक, इसी वजह से Factory ने उनकी भूमिका खत्म की।
ग्रिनबर्ग ने यह भी आरोप लगाया कि Cognition के कर्मचारियों ने नौकरी के उम्मीदवार बनकर Factory के प्रोडक्ट्स की जानकारी लेने की कोशिश की। हालांकि, Factory ने इस दावे का कोई सार्वजनिक सबूत नहीं दिया है।
We are terminating Chris Degnan for unethical conduct involving Cognition.
The last few months have seen incredible progress in AI capabilities. San Francisco has flourished as new companies that solve new, more ambitious problems are finding great success. Generally, it is a…
— Matan Grinberg (@matanSF) September 30, 2026
READ MORE : AI से 18 महीने में कार बनाएगा चीन, सुरक्षा जांच सख्त
Degnan और Cognition ने क्या कहा?
डेगनन ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोमवार को Factory से इस्तीफा दिया और Cognition में जाने की जानकारी दी थी। उनका दावा है कि Cognition ने कभी Factory की जानकारी नहीं मांगी और वह ऐसी जानकारी देंगे भी नहीं। Cognition के CEO स्कॉट वू ने भी आरोपों को गलत बताया।
Really disappointed to see this. Here are the facts:
-You did not terminate me. I resigned from my advisor position on Monday and told you I was going to Cognition. In response, you asked me to consider a full time role at Factory. I told you I wasn’t interested.
-You claim…
— Chris Degnan (@cwdegnan) September 30, 2026
READ MORE : Meta Muse AI हुआ लॉन्च, WhatsApp पर भी करेगा मदद
विवाद क्यों अहम है?
Factory के Droids और Cognition के डेविन AI Agents सॉफ्टवेयर बनाने और टेस्ट करने में मदद करते हैं। Factory ने 200 मिलियन डॉलर जुटाए और उसकी वैल्यूएशन 5 मिलियन डॉलर है। Cognition ने 2 मिलियन डॉलर से ज्यादा जुटाए और उसकी रिपोर्टेड वैल्यूएशन 48 मिलियन डॉलर है। अभी तक किसी स्वतंत्र जांच में गोपनीय जानकारी साझा होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, दोनों पक्षों के दावे विवादित हैं।
