ZoomMate में AI Agents लॉन्च, कंपनियों को मिलेगा सुरक्षित ऑटोमेशन

ZoomMate में AI Agents लॉन्च, कंपनियों को मिलेगा सुरक्षित ऑटोमेशन

7 mins read
1 views
June 23, 2026

Zoom Enterprise AI: क्या अब मीटिंग खत्म होते ही रिपोर्ट, प्रेजेंटेशन और अगले टास्क अपने आप तैयार हो जाएंगे? Zoom ने अपने नए Zoom AI Agents और Zoom AI On-Prem प्लेटफॉर्म के साथ कुछ ऐसा ही दावा किया है। कंपनी का कहना है कि ये नए AI टूल्स कर्मचारियों का समय बचाएंगे और सुरक्षा से समझौता किए बिना काम को तेज बनाएंगे। आज की ताजा घोषणा में Zoom ने अपने AI पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ZoomMate के अंदर AI एजेंट्स जोड़े हैं। साथ ही उन कंपनियों के लिए Zoom AI On-Prem लॉन्च किया है, जिन्हें डेटा सुरक्षा और नियमों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

Zoom ने नए AI Agents और Zoom AI On-Prem लॉन्च किए, अब मीटिंग, चैट और बिजनेस टास्क को AI की मदद से तेजी से पूरा किया।

Zoom AI Agents करेंगे रोजमर्रा के काम आसान

Zoom Workplace ऐप में शामिल किए गए नए AI एजेंट्स मीटिंग, चैट, नोट्स और बिजनेस प्लेटफॉर्म्स से जानकारी निकाल सकते हैं। इससे कर्मचारियों को अलग-अलग ऐप्स पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

AI एजेंट्स के मुख्य काम:

  • मीटिंग और चैट से जरूरी जानकारी ढूंढना
  • अगले कार्यों को असाइन करना और रिकॉर्ड अपडेट करना
  • रिपोर्ट, प्रोजेक्ट प्लान और प्रेजेंटेशन का ड्राफ्ट तैयार करना

Zoom के अनुसार, इसका उद्देश्य मैनुअल काम कम करना और टीमों की उत्पादकता बढ़ाना है।

कई बड़े बिजनेस प्लेटफॉर्म्स से करेगा कनेक्ट

Zoom AI Agents को कई लोकप्रिय बिजनेस टूल्स से जोड़ा जा सकता है। इनमें Salesforce, ServiceNow, Google Drive, Confluence, Box और Microsoft OneDrive शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि AI एजेंट्स मौजूदा एक्सेस कंट्रोल का पालन करेंगे। यानी कर्मचारी सिर्फ वही जानकारी देख सकेंगे जिसकी उन्हें अनुमति होगी। ZoomMate फिलहाल सीधे ग्राहकों और ऑनलाइन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 20 डॉलर प्रति यूजर प्रति माह रखी गई है, जिसमें AI क्रेडिट भी शामिल हैं।

READ MORE: बढ़ती गर्मी से AI डेटा सेंटर संकट में, रिपोर्ट ने चेताया

Zoom AI On-Prem देगा ज्यादा सुरक्षा

Zoom ने उन संगठनों के लिए Zoom AI On-Prem भी लॉन्च किया है जो बैंकिंग, हेल्थकेयर और सरकारी क्षेत्र जैसे संवेदनशील उद्योगों में काम करते हैं। यह समाधान कंपनियों को अपने निजी सर्वर या प्राइवेट क्लाउड पर AI फीचर्स चलाने की सुविधा देता है। इससे मीटिंग डेटा, ट्रांसक्रिप्शन और कैप्शन जैसी जानकारी कंपनी के अपने नेटवर्क में ही सुरक्षित रहती है। Zoom Node प्लेटफॉर्म पर आधारित यह सेवा डेटा गोपनीयता और अनुपालन नियमों को पूरा करने में मदद करेगी।

साल के अंत तक आएंगे और नए AI फीचर्स

Zoom AI On-Prem में English, French, German और Swedish भाषाओं का समर्थन मिलता है। कंपनी ने बताया कि साल के अंत तक नई भाषाएं जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा AI आधारित अनुवाद, मीटिंग सारांश, प्रश्न-उत्तर और स्मार्ट सर्च जैसे फीचर्स भी लॉन्च किए जाएंगे।

READ MORE: चीन में AI कंपनियों की बल्ले-बल्ले, शेयरों ने छुआ नया शिखर

Zoom अब खुद को सिर्फ वीडियो कॉलिंग कंपनी नहीं, बल्कि एक AI आधारित कार्य प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना चाहता है। AI Agents और Zoom AI On-Prem के जरिए कंपनी ऐसे सिस्टम की ओर बढ़ रही है जहां बातचीत, डेटा और वर्कफ्लो अपने आप जुड़ जाएं और कर्मचारी प्रशासनिक कामों के बजाय फैसले लेने पर ज्यादा समय दे सकें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ट्रंप-ने-तय-की-2031-डेडलाइन-क्रिप्टो-इंडस्ट्री-में-दौड़-शुरू.jpg
Previous Story

ट्रंप ने तय की 2031 डेडलाइन, क्रिप्टो इंडस्ट्री में दौड़ शुरू

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss