Zakir Khan Comedy : जाकिर खान का चर्चित स्टैंड-अप स्पेशल ‘Papa Yaar’ कुछ ऐसा ही करने वाला है। यह खास शो अब Netflix पर रिलीज होने जा रहा है और 18 सितंबर से दुनियाभर में स्ट्रीम किया जाएगा। जाकिर खान इस शो में अपनी जिंदगी के बेहद निजी हिस्से को दर्शकों के सामने रखेंगे। कहानी पिता और बच्चे के उस रिश्ते पर है, जो उम्र बढ़ने के साथ बदलता जाता है। इसमें हंसी के साथ तंज, भावनाएं और जाकिर की खास शायरी वाला अंदाज भी देखने को मिलेगा।
‘Zakir Khan Papa Yaar’ 18 सितंबर को Netflix पर रिलीज, जानिए पिता-बेटे के रिश्ते पर बने इस खास कॉमेडी स्पेशल में क्या है।
‘Zakir Khan Papa Yaar’ में पिता को नए नजरिए से देखेंगे
‘Papa Yaar’ की कहानी सिर्फ पिता और बेटे के रिश्ते तक सीमित नहीं है। जाकिर ने उस दौर को दिखाया है, जब बच्चा बड़ा होकर अपने पिता को सिर्फ सख्त और अनुशासन पसंद इंसान मानना छोड़ देता है। उम्र के साथ उसे समझ आता है कि पिता भी एक आम इंसान हैं। उनके भी सपने हैं। डर और कमजोरियां हैं। कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें उन्होंने कभी खुलकर नहीं कहा। यही बदलाव इस स्पेशल की कहानी का अहम हिस्सा है। पिता और बच्चे के बीच की दूरी धीरे-धीरे कम होती है। एक समय ऐसा आता है, जब पिता सिर्फ पिता नहीं रहते, बल्कि दोस्त और हमराज भी बन जाते हैं।
https://www.instagram.com/p/DcxeKShmMBt/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
READ MORE: VIDEO: बेटी की तलाश में मां बनीं ‘गांधारी’, ट्रेलर ने रुलाया
‘Zakir Khan Papa Yaar’ में दिखेगा बचपन और परिवार का रिश्ता
जाकिर खान ने शो को लेकर अपने बचपन और पिता के साथ रिश्ते को याद किया। उन्होंने बताया कि बचपन में वह परिवार और उसकी विरासत से काफी बगावत करते थे। उन्हें लगता था कि पिता जो सिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वह उसके बिल्कुल उलट दिशा में जा रहे हैं, लेकिन आज पीछे मुड़कर देखने पर जाकिर को अपनी सोच बदली हुई नजर आती है। उनका कहना है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसकी नींव उनके पिता की सीख और संस्कारों ने रखी। उस उम्र में वह इन बातों को समझ नहीं पाए थे। जाकिर के मुताबिक, ‘Papa Yaar’ उनके पिता और उन सभी पिताओं के लिए शुक्रिया कहने का एक छोटा सा जरिया है, जो बिना कुछ कहे बच्चों को बेहतर इंसान बनाते हैं।
READ MORE: The Revolutionaries ने बढ़ाई धड़कनें, ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड
Netflix पर दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी कहानी
अब इस निजी कहानी का ग्लोबल प्रीमियर Netflix पर होगा। 18 सितंबर से दर्शक इसे दुनिया भर में देख सकेंगे। जाकिर को उम्मीद है कि लोग इसे अपने परिवार के साथ बैठकर देखेंगे। वह चाहते हैं कि शो के दौरान लोग हंसें, भावुक हों और शायद खत्म होने के बाद अपने पिता को फोन भी करें। जाकिर खान देसी पंचलाइन, बेबाक ह्यूमर और शायरी जैसे ठहराव के लिए जाने जाते हैं। अब देखना होगा कि ‘पापा यार’ Netflix पर दर्शकों के दिल में कितनी जगह बनाता है।
