The Revolutionaries ने बढ़ाई धड़कनें, ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

The Revolutionaries ने बढ़ाई धड़कनें, ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

6 mins read
9 views
August 27, 2026

The Revolutionaries Trailer : भुवन बाम की अपकमिंग सीरीज ‘The Revolutionaries’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सीरीज में भुवन के साथ प्रतिभा रांटा, रोहित सराफ और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज 11 सितंबर को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी।

‘The Revolutionaries’ में भुवन बाम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा नजर आएंगे, जानिए ट्रेलर और कहानी में क्या खास है।

‘The Revolutionaries’ का ट्रेलर है दमदार

सीरीज का ट्रेलर देशभक्ति से भरे एक दमदार संवाद के साथ शुरू होता है। इसमें आजादी मांगने के बजाय अपने हक के लिए लड़ने की बात कही गई है। ट्रेलर में चारों मुख्य किरदार ब्रिटिश राज के खिलाफ हथियारबंद विद्रोह की अगुवाई करते नजर आते हैं। कहानी में देश के लिए सबकुछ कुर्बान करने का जज्बा दिखाया गया है। ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब दर्शकों को 11 सितंबर का इंतजार है।

https://www.instagram.com/reel/DcgI7kokpc7/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

भुवन बाम बोले यह साल का सबसे बेहतरीन शो होगा

बीते दिन यानी 26 अगस्त को दिल्ली की सुंदर नर्सरी में सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ। यहां भुवन बाम ने शो को लेकर अपना अनुभव साझा किया। भुवन ने बताया कि पूरी टीम करीब दो साल या उससे ज्यादा समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि यह 2026 का सबसे बेहतरीन शो होगा। एक्टर ने फैंस से सीरीज को दोस्तों और परिवार के साथ देखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे और शो बनने चाहिए और उन्हें इसका हिस्सा होने पर गर्व है।

READ MORE: ‘Aashram 4’ का ऐलान, बॉबी देओल फिर बनेंगे बाबा निराला

सच्ची घटनाओं से प्रेरित है कहानी

‘द रेवोल्यूशनरीज’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनी पीरियड ड्रामा सीरीज है। इसकी कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। सीरीज का निर्देशन और निर्माण निखिल आडवाणी ने किया है। इसे मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने Emmay Entertainment के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज संजीव सान्याल की किताब ‘Revolutionaries: The Other Story Of How India Won Its Freedom’ पर आधारित है। इसकी कहानी संयुक्ता चावला शेख, अक्षिता वधवाना, शोभित नारंग और रुत्वी मेहता ने लिखी है।

READ MORE: VIDEO: बेटी की तलाश में मां बनीं ‘गांधारी’, ट्रेलर ने रुलाया

ये कलाकार भी आएंगे नजर

सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘द रेवोल्यूशनरीज’ स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को नए अंदाज में पेश करने जा रही है। दमदार ट्रेलर के बाद अब दर्शकों की नजर 11 सितंबर 2026 की रिलीज पर है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss