OTT Movie Releases List : क्या आप भी इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया देखने का इंतजार कर रहे हैं? तो 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक OTT पर मनोरंजन का बड़ा धमाका होने वाला है। इस हफ्ते Netflix, JioHotstar, Prime Video और SonyLIV पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। इनमें तापसी पन्नू की ‘गांधारी’, ‘बिग बॉस 20’, ‘कोरियन कनकराजु’ और ‘धमाल 4’ जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन रिलीज में एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, सुपरनैचुरल ट्विस्ट, क्राइम और रियलिटी शो का पूरा पैकेज मिलेगा। यानी OTT दर्शकों के लिए यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है।
इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन की भरमार, ‘गांधारी’, ‘धमाल 4’, ‘बिग बॉस 20’ समेत 10 फिल्में और सीरीज कब और कहां रिलीज होंगी।
गांधारी
तापसी पन्नू की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ 3 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में तापसी एक ऐसी दृष्टिहीन मां का किरदार निभाती हैं, जो अपनी अगवा की गई बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती है। फिल्म की कहानी में एक्शन के साथ भावनात्मक ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
धमाल 4
अजय देवगन की कॉमेडी एडवेंचर फिल्म ‘धमाल 4’ भी OTT पर आने की खबरों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 4 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी OTT रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं।
Bigg Boss 20
रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए ‘बिग बॉस 20’ बड़ा आकर्षण रहेगा। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इस सीजन में सर्वाइवल टास्क, नई चुनौतियां और गेम के अलग-अलग तरीके देखने को मिलेंगे। ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से JioHotstar पर देखा जा सकेगा। यानी हफ्ते के आखिर में रियलिटी एंटरटेनमेंट का भी पूरा इंतजाम है।
https://www.instagram.com/reel/Db7jMATobFc/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
द जेंटलमैन सीजन 2
‘द जेंटलमैन सीजन 2’ 3 सितंबर से Netflix पर आएगा। गाय रिची की क्राइम कॉमेडी-ड्रामा सीरीज एडी और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है। इसमें क्राइम के साथ डार्क ह्यूमर और मुश्किल परिस्थितियों का खेल देखने को मिलेगा। एडी अपने परिवार की जागीर और उससे जुड़ी आपराधिक दुनिया को संभालने की कोशिश करता है।
कोरियन कनकराजु
तेलुगु फिल्म ‘कोरियन कनकराजु’ 4 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म ग्रामीण आंध्र प्रदेश की संस्कृति और कोरियन सुपरनैचुरल तत्वों को एक साथ जोड़ती है। कहानी कनकराजु यानी वरुण तेज के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे चैत्रा से प्यार हो जाता है। चैत्रा एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में काम करती है और दक्षिण कोरिया जाने का सपना देखती है।
द कोर्ट
इसी हफ्ते तमिल वेब सीरीज ‘द कोर्ट’ भी 4 सितंबर से JioHotstar पर आएगी। कहानी याझिनी नाम की युवा वकील की है। वह हकलाने की समस्या से जूझती है और एक ऐसे केस में फंस जाती है, जहां उसे अपने ही पिता के खिलाफ अदालत में खड़ा होना पड़ता है।
जगमे संगीतम
Prime Video की तेलुगु ओरिजिनल सीरीज ‘जगमे संगीतम’ भी 4 सितंबर को रिलीज होगी। 8 एपिसोड की यह म्यूजिकल ड्रामा सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ से प्रेरित है। कहानी वैकुंठपुरम में रहने वाले बालू और कर्नाटक संगीत के दिग्गज शास्त्री गारू की विरासत पर आधारित है। बालू की मुलाकात पॉप सिंगर कविता से होती है। इसके बाद प्यार और पुरानी संगीत विरासत के बीच टकराव शुरू होता है।
उन्मदम
मलयालम फिल्म ‘उन्मदम’ भी 4 सितंबर से SonyLIV पर देखी जा सकेगी। इसमें कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक निराश सिविल पुलिस अधिकारी और स्क्रीनराइटर बनने का सपना देखने वाले शेली की है। वह एक युवती की रहस्यमयी मौत से जुड़े पुराने केस को फिर से खोलता है।
READ MORE: ‘Koffee With Karan 9’ में सलमान खान अकेले, जानें गेस्ट लिस्ट
लव सिक
Netflix पर 2 सितंबर को ‘लव सिक’ रिलीज होगी। 7 एपिसोड की यह पीरियड ड्रामा सीरीज 1910 के दशक के मैक्सिको की राजनीतिक क्रांति के दौर में सेट है।
टर्निंग पॉइंट: जनरेशन 9/11
इसी दिन ‘टर्निंग पॉइंट: जनरेशन 9/11’ भी Netflix पर आएगी। यह डॉक्यूमेंट्री उन लोगों की नजर से 11 सितंबर के हमलों के लंबे असर को दिखाती है, जो उस घटना के समय बच्चे थे या उसके बाद पैदा हुए।
READ MORE: VIDEO: बेटी की तलाश में मां बनीं ‘गांधारी’, ट्रेलर ने रुलाया
यानी 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच OTT पर लगभग हर तरह का मनोरंजन मिलेगा। अभी सबसे ज्यादा नजर ‘गांधारी’, ‘धमाल 4’ और ‘बिग बॉस 20’ पर है। ताजा अपडेट में ‘धमाल 4’ की तारीख पर आधिकारिक मुहर का इंतजार रहेगा।




