बच्चों के लिए बदलेगा Facebook-Instagram, जानें Meta का नया प्लान

बच्चों के लिए बदलेगा Facebook-Instagram, जानें Meta का नया प्लान

7 mins read
7 views
August 29, 2026

Instagram-Facebook Rule: Meta ने अमेरिका में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े मामले को खत्म करने के लिए एक बड़े समझौते पर सहमति जताई है। कंपनी करीब 17.1 अरब डॉलर तक भुगतान कर सकती है। साथ ही नाबालिग यूजर्स के लिए कई नए नियम लागू किए जाएंगे। 

Meta ने बच्चों के लिए Facebook और Instagram पर नए नियमों का प्लान बनायाजानिए क्या बदलेगा। 

Meta का नया प्लान क्या है? 

Meta के नए प्लान में 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए Facebook और Instagram को मिलाकर रोजाना 2 घंटे की डिफॉल्ट लिमिट होगी। इससे ज्यादा इस्तेमाल के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी। दोनों ऐप पर बिताया गया समय इसी 2 घंटे की कुल सीमा में जोड़ा जाएगा। लगातार ऐप चलाने पर बच्चों को ब्रेक लेने के रिमाइंडर भी दिखाए जाएंगे। कंपनी का यह कदम बच्चों और टीनएजर्स के सोशल मीडिया इस्तेमाल को नियंत्रित करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 

रात में बंद रहेगा Facebook और Instagram 

नए नियमों के तहत बच्चों के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Facebook और Instagram का एक्सेस बंद रहेगा। इसका मकसद रात में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को कम करना है। स्कूल के समय भी नोटिफिकेशन डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नोटिफिकेशन म्यूट रहेंगे। हालांकिसीधे मैसेज और सुरक्षा से जुड़े जरूरी अलर्ट मिलते रहेंगे। यानी जरूरी जानकारी बच्चों तक पहुंचती रहेगी। 

READ MORE: Instagram-Facebook अकाउंट की हर प्रॉब्लम 5 सेकंड में होगी Fix 

उम्र की जांच और पैरेंटल कंट्रोल होंगे मजबूत 

Meta उम्र की जांच के लिए ज्यादा सख्त तकनीक इस्तेमाल करने की तैयारी में है। पैरेंटल कंट्रोल को भी आसान बनाया जाएगाताकि माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर बेहतर नजर रख सकें। कंपनी बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी करेगी। नाबालिगों की पोस्ट पर लाइक और रिएक्शन की संख्या हटाने की योजना भी शामिल है। इसके अलावा कुछ ब्यूटी फिल्टर को सीमित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों पर सोशल मीडिया के दबाव को कम करना है। 

READ MORE: Facebook और Instagram से यूजर्स नाराज, Meta को बड़ा झटका 

Meta पर क्या आरोप लगे थे? 

Meta पर आरोप लगाया गया था कि Facebook और Instagram में ऐसे फीचर्स बनाए गएजो बच्चों और टीनएजर्स को ज्यादा समय तक प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते हैं। Meta ने इन आरोपों से इनकार किया है। कंपनी ने कहा है कि टीनएजर्स के लिए सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव उसकी प्राथमिकता है। कंपनी करीब 17.1 अरब डॉलर तक भुगतान कर सकती हैलेकिन उसने समझौते में किसी गलती या कानूनी जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं किया है। इस समझौते को अभी अदालत की अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss