Solana में सप्लाई घटाने पर वोट, $SOL निवेशकों की नजर

Solana में सप्लाई घटाने पर वोट, $SOL निवेशकों की नजर

6 mins read
10 views
August 28, 2026

Solana Governance : क्या Solana के $SOL टोकन की नई सप्लाई अब पहले से तेजी से घट सकती है? शुक्रवार को नेटवर्क चलाने वाले ऑपरेटर दो अहम प्रस्तावों पर वोट कर रहे हैं। इनमें एक प्रस्ताव को मामूली अंतर से मंजूरी मिलती दिख रही है, जबकि ज्यादा टोकन जलाने वाला दूसरा प्रस्ताव अभी जरूरी समर्थन से पीछे है।

AI अब स्मार्टफोन खरीदने में बड़ा फैक्टर बन गया, जानें कौन से फीचर्स सबसे ज्यादा पसंद हैं।

Solana में $SOL सप्लाई घटाने की तैयारी

Solana नेटवर्क रोज नए $SOL टोकन बनाता है। इसका इस्तेमाल नेटवर्क को सुरक्षित रखने वाले ऑपरेटरों को इनाम देने में होता है। नए टोकन कम बनने से मौजूदा टोकन धारकों पर सप्लाई बढ़ने का असर यानी Dilution कम हो सकता है। ये वोट Solana की पहली Onchain Governance प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इसके जरिए नेटवर्क चलाने और staking करने वाले लोग बड़े बदलावों पर सीधे वोट कर सकते हैं।

रोज 7,500 से 9,000 $SOL जलाने का प्रस्ताव

एक प्रस्ताव में ट्रांजैक्शन की फीस को उसके कंप्यूटिंग काम के हिसाब से तय करने की बात है। फीस का एक हिस्सा पूरी तरह नष्ट यानी Burn किया जाएगा। इससे रोज होने वाला burn करीब 650 $SOL से बढ़कर 7,500 से 9,000 $SOL तक पहुंच सकता है। इस सप्ताह की कीमतों के हिसाब से 9,000 $SOL की वैल्यू करीब 8 लाख डॉलर रोजाना बैठती है। हालांकि, यह नेटवर्क की नई सप्लाई से अभी काफी कम है। करीब 60,000 नए $SOL रोज बन रहे हैं।

READ MORE: WazirX का AI को-पायलट लॉन्च, अब क्रिप्टो ट्रेडिंग होगी बेहद आसान

30% सालाना कम हो सकती है नई सप्लाई

SGP-0002 प्रस्ताव Solana में नए $SOL बनने की दर को हर साल 15% की जगह 30% कम करने का सुझाव देता है। इसे अभी 68.77% समर्थन मिला है और भागीदारी 47.72% है। अगर प्रस्ताव पास होता है, तो नई सप्लाई की दर 2029 के आसपास न्यूनतम 1.5% सालाना तक पहुंच सकती है। मौजूदा नियमों में यह स्तर करीब 2032 में आता। इससे छह साल में लगभग 18.9 मिलियन $SOL कम बनाए जाएंगे।

READ MORE: Ethena में खरीदार हावी, क्या कीमत अब और उछलेगी?

दूसरे प्रस्ताव को अभी जरूरी समर्थन नहीं

SGP-0003 को अभी 62.72% समर्थन मिला है। वहीं, 16.52% वोट विरोध में और 20.75% वोट abstain हैं। कुल भागीदारी 42.51% है। किसी प्रस्ताव को पास होने के लिए कम से कम एक-तिहाई नेटवर्क stake की भागीदारी और भाग लेने वाले stake के दो-तिहाई समर्थन की जरूरत है। Abstain वोट भागीदारी में जुड़ते हैं, लेकिन मंजूरी के लिए जरूरी दो-तिहाई समर्थन में नहीं गिने जाते SGP-0001, यानी Solana Governance के नियम तय करने वाला प्रस्ताव, 95.35% समर्थन के साथ आसानी से आगे है। अभी तीनों प्रस्ताव quorum पार कर चुके हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss