डेंट्स ध्यान दें, 1 साल तक FREE मिलेगा Gemini

डेंट्स ध्यान दें, 1 साल तक FREE मिलेगा Gemini

6 mins read
1 views
August 23, 2026

Google AI Plus: Google ने Gemini Free Student Plan के तहत योग्य कॉलेज छात्रों के लिए बड़ा ऑफर शुरू किया है। 19 अगस्त से शुरू इस ऑफर में स्टूडेंट्स को 12 महीने तक Gemini का पेड प्लान मुफ्त मिलेगा। Google ने Gemini ऐप में स्टूडेंट्स के लिए अलग Student Hub भी शुरू किया है। इसमें पढ़ाईप्रोजेक्ट और रिसर्च से जुड़े कई AI फीचर्स मिलेंगे। 

Google ने स्टूडेंट्स के लिए Gemini का खास ऑफर शुरू कियाजानिए 12 महीने की मुफ्त सुविधा।

Gemini Free Student Plan में क्या मिलेगा? 

यह प्लान सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। स्टूडेंट्स इससे हाई-क्वालिटी वीडियोइमेज और ग्राफिक्स बना सकेंगे। फ्री यूजर्स के मुकाबले इसमें 2 गुना ज्यादा सर्च और यूसेज लिमिट मिलेगी। प्लान के साथ Google Drive, Gmail और Google Photos के लिए 400GB स्टोरेज भी मिलेगा। यानी पढ़ाई से जुड़े दस्तावेजफोटो और दूसरी जरूरी फाइलें रखने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। नए AI Study Hub में इंटरैक्टिव 3मॉडल की मदद से मुश्किल विषय समझने का विकल्प मिलेगा। Physics और Maths जैसे विषयों की जटिल थ्योरी को विजुअल तरीके से समझना आसान होगा। 

स्टूडेंट्स Gemini का ऑफर कैसे क्लेम करें? 

Google के मुताबिकइस ऑफर का फायदा लेने के लिए छात्रों को 31 दिसंबर से पहले अपना वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके लिए स्टूडेंट्स Google Gemini for Students की आधिकारिक वेबसाइट या goo.gle/studentdeal पर जा सकते हैं। यहां कॉलेज ID या आधिकारिक कॉलेज ईमेल ID से अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद अकाउंट पर 12 महीने का Google AI Plus प्लान एक्टिव हो जाएगा। यानी छात्रों को एक साल तक इसके लिए अलग से भुगतान नहीं करना होगा। 

READ MORE: AI डेटा सेंटर में लिक्विड कूलिंग कैसे काम करती है? 

एक साल बाद खुद शुरू हो जाएगा पेड प्लान 

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। 12 महीने का फ्री पीरियड खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप पेड प्लान में बदल सकता है। अगर छात्र आगे पैसे देकर Gemini इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो उन्हें फ्री अवधि खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आगे अकाउंट से पैसे कट सकते हैं। Google ने यह ऑफर नए एकेडमिक सेशन और बैक-टू-स्कूल सीजन के दौरान लॉन्च किया है। कंपनी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को Gemini से जोड़ना है। हाल में Gemini के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 1 अरब से ज्यादा पहुंचने की जानकारी सामने आई थी। 

READ MORE: Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss