Bihar Digital Mitra Yojana

12 लाख युवाओं को मौका, 10वीं पास को डिजिटल ट्रेनिंग!

9 mins read
8 views
October 22, 2026

बिहार सरकार की डिजिटल मित्र योजना के तहत युवाओं को कंप्यूटर, AI टूल्स और कम्युनिकेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Bihar Digital Mitra Yojana : आज के समय में नौकरी पाने के लिए केवल डिग्री होना काफी नहीं है। कंपनियां ऐसे युवाओं को नौकरी देना चाहती हैं, जिन्हें कंप्यूटर चलाने, तकनीक का इस्तेमाल करने और लोगों से बातचीत करने की अच्छी समझ हो। इसी जरूरत को देखते हुए बिहार सरकार युवाओं को डिजिटल कामों की ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रही है। सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 12 लाख डिजिटल मित्र तैयार करना है। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में 2.67 लाख युवाओं को डिजिटल मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे युवाओं को नौकरी पाने और अपना काम शुरू करने में मदद मिल सकती है।

क्या है बिहार सरकार की डिजिटल मित्र योजना?

डिजिटल मित्र योजना का मकसद युवाओं को कंप्यूटर और नई तकनीक से जुड़े काम सिखाना है। इसके लिए सरकारी और निजी संस्थानों में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और मॉडल स्कूल शामिल होंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री केवाईपी (KYP) के तहत चलने वाले 871 निजी केंद्रों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। फिलहाल प्रत्येक संचालक के एक केंद्र को शामिल करने की बात कही गई है। योजना में शामिल निजी केंद्रों को KYP-1 और KYP-2 की तरह मानदेय दिया जाएगा।

युवाओं को कौन-कौन सी स्किल सिखाई जाएंगी?

इस योजना में युवाओं को ऐसी स्किल्स सिखाई जाएंगी, जिनकी जरूरत नौकरी के दौरान पड़ती है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसे प्रोग्राम चलाना शामिल है। इसके साथ ही युवाओं को Google वर्कस्पेस का इस्तेमाल करना भी सिखाया जाएगा। आजकल कई कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए युवाओं को ChatGPT और Microsoft Copilot जैसे AI टूल्स की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके अलावा अंग्रेजी टाइपिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स भी सिखाई जाएंगी। इन स्किल्स से युवाओं को ऑफिस में काम करने और नौकरी के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।

READ MORE: ChatGPT का डेटा Claude में कैसे करें ट्रांसफर?

3 महीने की होगी ट्रेनिंग, जानें योग्यता

डिजिटल मित्र योजना के तहत ट्रेनिंग की अवधि 3 महीने होगी। इसके लिए कुल 270 घंटे तय किए गए हैं। योजना में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा डिजिटल क्षेत्र में डेढ़ साल का अनुभव होने की शर्त भी रखी गई है। हालांकि, 12वीं पास युवाओं को अनुभव की इस शर्त से छूट दी गई है। वहीं, अपार आईडी के आधार पर क्रेडिट स्कोर हासिल करने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

ट्रेनिंग के बाद कहां मिल सकता है काम?

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवा सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर तलाश सकेंगे। वे डिजिटल मार्केटिंग, पंचायत और प्रखंडों में डिजिटल सहायक और निजी कंपनियों में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर सकते हैं। इसके अलावा ड्रोन तकनीक, नेटवर्किंग, होम नर्सिंग, लैब टेक्नीशियन, ब्यूटी एंड वेलनेस और अन्य कुशल कामों में भी अवसर मिल सकते हैं। युवा बेकरी, आईटी, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं। खाद्य कंपनियों में कंप्लायंस ऑफिसर जैसे पदों पर काम करने का विकल्प भी होगा।

READ MORE: Microsoft Word में आया ChatGPT, जानें इंस्टॉल करने का तरीका

युवाओं के लिए क्यों है यह योजना खास?

इस योजना के जरिए युवाओं को नई तकनीक सीखने और रोजगार के लिए अपनी तैयारी बेहतर करने का मौका मिलेगा। हालांकि, आवेदन की तारीख और आवेदन करने के तरीके की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही उम्मीदवार पूरी प्रक्रिया जान सकेंगे। इसलिए युवाओं को योजना से जुड़ी सरकारी घोषणाओं पर नजर रखनी चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss