Google-Spirit Airlines: Google ने दिवालिया Spirit Airlines की नीलामी में 10 मिलियन डॉलर की बोली लगाकर कंपनी का इंटरनल बिजनेस डेटा और कस्टम सॉफ्टवेयर हासिल किया है। हालांकि, यह सौदा अभी पूरी तरह फाइनल नहीं हुआ है। इस डील पर 19 अगस्त को US Bankruptcy Court for the Southern District of New York में सुनवाई होनी है। Google का कहना है कि इस डेटा का इस्तेमाल प्रोडक्ट डेवलपमेंट और AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा।
Google को Spirit Airlines से मिला बड़ा डेटा पैकेज AI के काम आएगा, जानिए डील में क्या मिला और यात्रियों की निजी जानकारी क्यों शामिल नहीं है।
Google ने Spirit Airlines का डेटा कैसे खरीदा? Spirit Airlines के डेटा की नीलामी में Google को कड़ी टक्कर मिली। Google ने शुरुआत में 5 मिलियन डॉलर की बोली लगाई थी। AI डेटा कंपनी Mercor ने 5.2 मिलियन डॉलर की पेशकश की। बाद में Mercor ने 7 मिलियन डॉलर देने की बात कही, अगर उसे पहले कच्चा डेटा लेकर खुद उसे अनॉनिमाइज करने की अनुमति मिलती। इसके बाद Google ने अपनी बोली बढ़ाकर 10 मिलियन डॉलर कर दी और नीलामी जीत ली। Mercor अब 7.5 मिलियन डॉलर की बैकअप खरीदार बनी हुई है।
Google को मिला कितना बड़ा डेटा पैकेज?
कोर्ट में जमा दस्तावेजों के मुताबिक, Google को मिलने वाला डेटा काफी बड़ा है। इसमें करीब 100 मिलियन ईमेल और 500 मिलियन Microsoft Teams मैसेज शामिल हैं। इसके अलावा करीब 30
मिलियन लाइन का कोड, डेवलपमेंट मेटाडेटा और सॉफ्टवेयर मॉडल भी पैकेज का हिस्सा हैं। डेटा में 1986 से अब तक 1.75 लाख से ज्यादा कर्मचारी रिकॉर्ड भी मौजूद हैं। इसमें कंपनी की कमाई, एयरक्राफ्ट ऑपरेशन, कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी, ऑडिट, फ्रॉड, मार्केटिंग, HR फाइलें, बोर्ड प्रेजेंटेशन और बजट से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। READ MORE: Google Maps हुआ स्मार्ट, अब हिंदी में पूछें हर सवाल
यात्रियों का निजी डेटा Google को नहीं मिलेगा
Google ने साफ किया है कि इस खरीद में यात्रियों की निजी जानकारी और क्रेडिट कार्ड डेटा शामिल नहीं है। कंपनी के मुताबिक, Google को डेटा मिलने से पहले उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी हटाई जाएगी। हालांकि, दस्तावेजों में 7.2 अरब प्रतिस्पर्धी उड़ानों की कीमतों और 2008 से करीब 7.5 अरब पैसेंजर ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड्स का जिक्र है। Google को Spirit के 97.5 मिलियन पैसेंजर प्रोफाइल और करीब 50.2 मिलियन Free Spirit लॉयल्टी रिकॉर्ड्स नहीं मिले हैं। Spirit की एस्टेट को अपनी ग्राहक सूची बेचने का अधिकार बरकरार है। इसमें यात्रियों के सालाना खर्च की जानकारी को एकत्रित रूप में शामिल किया जा सकता है। READ MORE: Google Pixel Tag लॉन्च, जानें कीमत, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
AI ट्रेनिंग के लिए क्यों खास है यह डेटा?
Google डेटा को डी-आइडेंटिफाई करने के लिए एक एजेंसी का इस्तेमाल करेगा। यह एजेंसी Google को स्वीकार्य होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया का खर्च भी Google उठाएगा। नाम और पहचान हटाने के बाद भी अलग-अलग रिकॉर्ड के बीच संबंध बनाए रखे जाएंगे। यही कनेक्शन AI एजेंट्स की ट्रेनिंग में इस डेटा को उपयोगी बना सकता है।
