iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: Google भारत के हिसाब से 13 अगस्त को Pixel 11 Pro XL लॉन्च करने जा रही है। वहीं, Apple अगले महीने iPhone 18 Pro Max पेश कर सकती है। ऐसे में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में मुकाबला और कड़ा होने वाला है।
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL में कौन बेहतर होगा? जानिए दोनों फोन के कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर, डिस्प्ले, कीमत और लॉन्च की पूरी जानकारी।
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL डिजाइन और डिस्प्ले
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL की तुलना में सबसे पहले डिस्प्ले पर नजर जाती है। iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। स्क्रीन साइज में बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, डायनामिक आइलैंड मौजूदा मॉडल की तुलना में छोटा हो सकता है। फोन में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी मिल सकती है। इससे तेज रोशनी में स्क्रीन देखना आसान होगा।
डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। बड़े बैटरी पैक के चलते फोन थोड़ा मोटा हो सकता है। यह डार्क चेरी, लाइट ब्लू, सिल्वर और ग्रे रंग में आ सकता है। Pixel 11 Pro XL का ओवरऑल डिजाइन भी मौजूदा मॉडल जैसा रह सकता है। इसके कैमरा मॉड्यूल पर नई ‘Pixel Glow’ लाइट मिलने की बात सामने आई है। इसमें 6.8 इंच का डिस्प्ले होगा और पीक ब्राइटनेस बढ़ सकती है।
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: कैमरा में कौन आगे?
कैमरा इस मुकाबले का सबसे बड़ा हिस्सा हो सकता है। iPhone 18 Pro Max में पहली बार 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ वेरिएबल अपर्चर मिलने की उम्मीद है। इस तकनीक से फोटो लेते समय कैमरे में आने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा। इससे अलग-अलग रोशनी में तस्वीरों की क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है।
Pixel 11 Pro XL में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP + 48MP + 48MP के तीन सेंसर होंगे। सेल्फी के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यानी कैमरा स्पेसिफिकेशन के मामले में दोनों फोन दमदार दिख रहे हैं। हालांकि, असली फर्क तस्वीरों की प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर से सामने आएगा।
READ MORE: घंटों फोन चलाने से बढ़ा दर्द? एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर जानें
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: परफॉर्मेंस और बैटरी
परफॉर्मेंस में भी दोनों कंपनियां बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी में हैं। Pixel 11 Pro XL में Tensor G6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। वहीं iPhone 18 Pro Max में A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। दोनों चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित होने की बात कही जा रही है। इनसे बेहतर पावर एफिशिएंसी और थर्मल मैनेजमेंट मिलने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh बैटरी मिल सकती है।
यह मौजूदा मॉडल से तकनीकी तौर पर छोटी है। फोन में 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। iPhone 18 Pro Max के ई-सिम मॉडल में 5,425mAh बैटरी हो सकती है। भारत और चीन जैसे देशों के फिजिकल सिम मॉडल में 5,088mAh बैटरी मिलने की बात सामने आई है।
कौन होगा ज्यादा महंगा?
Pixel 11 Pro XL को भारत में 13 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह 12 अगस्त के मेड बाय गूगल इवेंट के भारतीय समय के हिसाब से लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,23,600 हो सकती है। कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत नहीं बताई है। दूसरी तरफ, iPhone 18 Pro Max को 9 सितंबर 2026 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बिक्री लॉन्च के करीब एक हफ्ते बाद शुरू हो सकती है। भारत में इसकी अनुमानित कीमत ₹1,69,000 से ₹1,80,000 के बीच रह सकती है।
READ MORE: Amazon Great Freedom Sale 2026: इन प्रीमियम फोन पर छूट
Pixel 11 Pro XL कम कीमत में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और नया Tensor चिप दे सकता है। iPhone 18 Pro Max प्रीमियम डिजाइन, A20 Pro चिप और नए कैमरा फीचर्स के साथ आगे निकलने की कोशिश करेगा। अंतिम फैसला कीमत, कैमरा परफॉर्मेंस और असली इस्तेमाल के बाद ही साफ होगा।
