Apple ने iPhone 18 लॉन्च इवेंट के लिए शुरू की कर्मचारी लॉटरी

Apple ने iPhone 18 लॉन्च इवेंट के लिए शुरू की कर्मचारी लॉटरी

5 mins read
29 views
August 5, 2026

Apple Event 2026: कंपनी ने Apple Launch Event 2026 से पहले अपने अमेरिकी रिटेल कर्मचारियों के लिए एक खास कार्यक्रम शुरू किया है। अभी Apple ने योग्य कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैंजिनका चयन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। यह कदम सितंबर में होने वाले बड़े प्रोडक्ट लॉन्च से पहले उठाया गया है।

Apple Launch Event 2026 से पहले कर्मचारियों को खास मौकाजानिए आवेदन प्रक्रियाचयन की तारीख और सितंबर इवेंट से जुड़ी अहम जानकारी।

Apple Launch Event 2026 के लिए शुरू हुआ नया प्रोग्राम

Apple ने Event Support Experience Program शुरू किया है। इसके तहत चुने गए कर्मचारी लॉन्च इवेंट के दौरान मेहमानों का स्वागतचेक-इनलाइन मैनेजमेंटदिशा-निर्देश देने और सुरक्षा टीम की मदद करेंगे। कंपनी के मुताबिक आवेदन की आखिरी तारीख 8 अगस्त तय की गई है। वहींचयनित कर्मचारियों की सूची 17 अगस्त तक जारी कर दी जाएगी। 

सितंबर में हो सकता है बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च

रिपोर्ट के अनुसार, Apple का यह लॉन्च इवेंट सितंबर के पहले पखवाड़े में आयोजित हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सितंबर के दूसरे मंगलवार या बुधवार को इवेंट होने की संभावना जताई जा रही है। यह लॉन्च इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि सितंबर से नए CEO John Ternus कंपनी की कमान संभालेंगे। 

READ MORE: iPhone 18 में होगा बदलावकंपनी लाएगी Foldable iPhone 

कौन-कौन से प्रोडक्ट हो सकते हैं लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस इवेंट में कई नए डिवाइस पेश कर सकता है। संभावित प्रोडक्ट्स में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, Apple का पहला Foldable iPhone और नए Apple Watch मॉडल शामिल हैं। हालांकि, Apple ने अभी इन प्रोडक्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

READ MORE: 2026 में iPhone 18, Foldable iPhone समेत 11 नए डिवाइस होंगे लॉन्च 

Apple का सितंबर लॉन्च इवेंट हर साल टेक दुनिया की सबसे बड़ी घटनाओं में गिना जाता है। इस बार कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया नया प्रोग्राम और संभावित फोल्डेबल iPhone लॉन्च इसे और खास बना सकता है। अब सभी की नजर Apple के  आधिकारिक इवेंट ऐलान पर टिकी हुई है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss