VIDEO: Backrooms OTT पर रिलीज, अकेले देखने की हिम्मत न करें

VIDEO: Backrooms OTT पर रिलीज, अकेले देखने की हिम्मत न करें

5 mins read
15 views
August 10, 2026

Backrooms Movie: अगर आपको डरावनी और रहस्यमयी फिल्में पसंद हैं, तो Backrooms अब भारत में OTT पर आ गई है। Kane Parsons की मनोवैज्ञानिक साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म 7 अगस्त 2026 से Sony LIV पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म पहले 14 जुलाई 2026 से डिजिटल रेंट और खरीद के लिए भी उपलब्ध थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे रहस्यमयी रास्ते से शुरू होती है, जो एक अंतहीन पीले गलियारों वाली दुनिया में ले जाता है। यहां सामान्य दुनिया के नियम काम नहीं करते।

Backrooms भारत में Sony LIV पर रिलीज, जानें फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, रनटाइम और भारत समेत दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Backrooms OTT Release: क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में चिवेटेल एजियोफोर ने क्लर्क का किरदार निभाया है। क्लर्क एक फर्नीचर स्टोर चलाता है। उसकी दुकान के नीचे उसे एक छिपा हुआ दरवाजा मिलता है। दरवाजा उसे Backrooms नाम की अजीब दुनिया में पहुंचा देता है। यह जगह पीली रोशनी वाले अंतहीन गलियारों की भूलभुलैया है। क्लर्क वहां फंस जाता है और बाहर निकलने का रास्ता खोजता है। वह अपनी थेरेपिस्ट डॉ. मैरी क्लाइन, असिस्टेंट बॉबी और कैट की मदद लेता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर उन्हें डरावने अस्तित्व का सामना करना पड़ता है। साथ ही उनके पुराने डर और सदमे वाले अनुभव भी सामने आते हैं।

READ MORE: फटाफट देख डालिए! Netflix से हटेंगी सामंथा-तापसी की ये फिल्में

Backrooms में कौन-कौन नजर आएगा?

फिल्म में Chiwetel Ejiofor के साथ Renate Reinsve, Mark Duplass, Finn Bennett और Lukita Maxwell अहम भूमिकाओं में हैं।

  • Chiwetel Ejiofor: Clark
  • Renate Reinsve: Dr Mary Kline
  • Mark Duplass: Async scientist Phil
  • Finn Bennett: Bobby Franklin
  • Lukita Maxwell: Kat Taylor

फिल्म में Avan Jogia, Krista Kosonen और Robert Bobroczkyi भी नजर आते हैं। फिल्म की अवधि 1 घंटे 50 मिनट है।

READ MORE: सरकार का बड़ा एक्शन, 50 OTT प्लेटफॉर्म पर लगा ताला

Backrooms Box Office Collection कितना रहा?

Backrooms का थिएटर प्रदर्शन भी काफी चर्चा में रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 360 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए। भारत में फिल्म का कलेक्शन करीब 6.5 करोड़ नेट और 6.8 करोड़ ग्रॉस बताया गया है। अब इसका OTT रिलीज दर्शकों को घर बैठे इस डरावनी दुनिया में जाने का मौका देता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss