वीकेंड पर देखें 8 नई दमदार फिल्में, कौन-सी देखें पहले_

वीकेंड पर देखें 8 नई दमदार फिल्में, कौन-सी देखें पहले?

6 mins read
13 views
August 6, 2026

इस वीकेंड Netflix और ZEE5 पर 8 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज, जानें कौन-सी फिल्म या सीरीज आपके वीकेंड को बना सकती है खास।

Top Best Weekend Movie List: 7 अगस्त को Netflix और ZEE5 पर 8 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। रोमांस, एक्शन, हॉरर, साइंस फिक्शन, कोरियन ड्रामा और कारगिल युद्ध जैसी सच्ची कहानी तक, इस बार हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है।

1. Our Sticky Love

कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘Our Sticky Love’ एक रोमांटिक सीरीज है। कहानी एक वकील की है, जिसकी याददाश्त चली जाती है। उसके साथ रहने वाला बॉक्सिंग कोच खुद को उसका बॉयफ्रेंड बताता है। इसके बाद कहानी कई दिलचस्प मोड़ लेती है।

2. Operation Safed Sagar

अगर आपको देशभक्ति और सच्ची घटनाओं पर आधारित कंटेंट पसंद है, तो ‘ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कारगिल वॉर’ देख सकते हैं। इसमें कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के साहस और योगदान को दिखाया गया है।

3. Idhayam Murali

साउथ सिनेमा के दर्शकों के लिए ‘इधयम मुरली’ एक भावनात्मक रोमांटिक फिल्म है। इसमें एक लड़के की एकतरफा मोहब्बत और उसके संघर्ष को दिखाया गया है।

4. Mickey 17

हॉलीवुड फिल्म ‘मिक्की 17’ साइंस फिक्शन पसंद करने वालों के लिए खास हो सकती है। कहानी अंतरिक्ष में नई दुनिया बसाने के मिशन पर आधारित है।

5. Love Hurts

‘लव हर्ट्स’ एक्शन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण लेकर आई है। इसमें अपराध की दुनिया छोड़ चुके एक शख्स की नई जिंदगी दिखाई गई है।

6. Lenin

ZEE5 पर रिलीज हो रही ‘लेनिन’ एक गांव के युवक की कहानी है। वह एक ऐसे त्योहार का विरोध करता है, जहां परंपरा के नाम पर हिंसा होती है। फिल्म सामाजिक सोच और बदलाव का संदेश देती है।

READ MORE: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ OTT पर रिलीज, VIDEO देखें

7. Nooru Sami

दूसरी ओर ‘नूरी सामी’ मां और बेटे के रिश्ते पर आधारित तमिल फिल्म है। इसे IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है। भावनात्मक कहानी पसंद करने वालों के लिए यह अच्छी पसंद हो सकती है।

8. The Last House

अगर आपको डर और रहस्य से भरी फिल्में पसंद हैं, तो ‘द लास्ट हाउस’ देख सकते हैं। इसमें एक परिवार अपने ही घर में फंस जाता है और रहस्यमयी ताकतों से बचने की कोशिश करता है। फिल्म में हॉरर के साथ साइंस फिक्शन का भी अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा।

READ MORE: सरकार का बड़ा एक्शन, 50 OTT प्लेटफॉर्म पर लगा ताला

इस वीकेंड OTT Releases में दर्शकों को 8 नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का मौका मिलेगा। चाहे आपको रोमांस पसंद हो, एक्शन, युद्ध, हॉरर या साइंस फिक्शन, Netflix और ZEE5 की यह नई लिस्ट आपका पूरा वीकेंड मनोरंजन से भर सकती है।

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

Don't Miss