रत के टॉप IIIT कितने हैं_ जानें फीस, एडमिशन और प्लेसमेंट

भारत के टॉप IIIT कितने हैं? जानें फीस, एडमिशन और प्लेसमेंट

6 mins read
5 views
August 6, 2026

IIIT में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं? जानें एडमिशन प्रक्रिया, JEE Main, JoSAA काउंसलिंग, BTech फीस और प्रमुख IIIT संस्थानों की पूरी जानकारी।

Top IIIT Engineering Colleges: आज JoSAA काउंसलिंग के बीच हजारों छात्र IIIT में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं। कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी और आधुनिक तकनीकी शिक्षा के लिए IIIT देश के सबसे पसंदीदा संस्थानों में शामिल हैं। बेहतर प्लेसमेंट और उद्योगों से मजबूत जुड़ाव के कारण इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

भारत में कितने IIIT हैं?

देश में कुल 26 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) संचालित हैं। इनमें 5 संस्थान राष्ट्रीय महत्व के हैं, जबकि 21 संस्थान सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत चल रहे हैं। इन संस्थानों में छात्रों को आधुनिक तकनीक, शोध और उद्योग आधारित शिक्षा का अवसर मिलता है। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र यहां प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं।

IIIT में BTech की फीस कितनी है?

IIIT में BTech की फीस संस्थान और कोर्स के अनुसार अलग-अलग होती है। सरकारी IIIT में चार वर्षीय BTech की कुल फीस लगभग 6.5 लाख से 12 लाख तक हो सकती है। वहीं, PPP मॉडल वाले IIIT में यह फीस करीब 5 लाख से 8 लाख के बीच रहती है। इसके अलावा हॉस्टल, मेस, परीक्षा शुल्क और अन्य खर्च अलग से जुड़ते हैं इसलिए प्रवेश लेने से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक फीस जरूर जांच लें।

IIIT में एडमिशन कैसे मिलता है?

देश के सभी IIIT में BTech प्रवेश JEE Main की रैंक के आधार पर होता है। इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीटों का आवंटन किया जाता है। लोकप्रिय IIIT में प्रवेश के लिए अच्छी रैंक जरूरी होती है, क्योंकि इनकी कटऑफ काफी ऊंची रहती है। काउंसलिंग के दौरान छात्र अपनी पसंद का संस्थान और शाखा चुन सकते हैं। सीट मिलने के बाद दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी होती है।

READ MORE: Threat Intelligence Engineer कैसे बनें? जानिए कोर्स, स्किल्स और सैलरी

देश के टॉप IIIT कौन-कौन से हैं?

देश के प्रमुख IIIT संस्थानों में कई नाम शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं—

  • IIIT Hyderabad
  • IIIT Delhi
  • IIIT Bangalore
  • IIIT Guwahati
  • IIIT Jabalpur

इन संस्थानों में BTech, MTech, MBA और ड्यूल डिग्री जैसे कई पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में अच्छे प्लेसमेंट के अवसर भी मिलते हैं।

READ MORE: AI ने बदली छात्रों की पसंद, CS या Civil किसमें है ज्यादा पैसे?

अगर आप IIIT Admission 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो JEE Main में बेहतर रैंक लाना सबसे अहम है। एडमिशन से पहले फीस, कटऑफ और पसंदीदा संस्थान की पूरी जानकारी जरूर देखें। सही योजना और समय पर काउंसलिंग में भाग लेकर आप अपने पसंदीदा IIIT में दाखिला पा सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss