House of the Dragon Season 3

‘House of the Dragon’ में दो गद्दार कौन, अंत देख फैंस रह गए हैरान

7 mins read
3 views
August 3, 2026

House of the Dragon: House of the Dragon Season 3 Episode 7 में ऐसा बड़ा मोड़ देखने को मिला है, जिसने टार्गेरियन गृहयुद्ध यानी Dance of the Dragons की दिशा बदलने के संकेत दे दिए हैं। ताज़ा एपिसोड में रैनेरा के दो भरोसेमंद ड्रैगन राइडर्स के भविष्य और सनफायर की वापसी ने कहानी को नया मोड़ दे दिया है।

House of the Dragon Season 3 एपिसोड 7 में बड़ा ट्विस्ट,जानें टू बेट्रेयर, सनफायर की वापसी और कहानी में आगे क्या होगा।

‘The Two Betrayers’ बनने की शुरुआत

एपिसोड में सबसे बड़ा खुलासा ऑरमंड हाईटॉवर की रणनीति को लेकर होता है। ग्रीन्स की स्थिति कमजोर दिखने के बावजूद वह चुपचाप एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह रैनेरा के ड्रैगनसीड उल्फ द व्हाइट से लगातार मुलाकात करता है। ऑरमंड, उल्फ को सम्मान देता है, महंगी शराब पिलाता है और उसे डेमन टार्गेरियन से मिली बेइज्जती की याद दिलाता है। इसके बाद वह उसे Lord of the Tides और Driftmark पर नियंत्रण देने का वादा करता है। यही घटनाएं आगे चलकर उसे रैनेरा के खिलाफ खड़ा करने की नींव रखती हैं।

George R.R. Martin की किताब Fire & Blood में उल्फ और ह्यू पहले रैनेरा की तरफ से लड़ते हैं, लेकिन बाद में ग्रीन्स का साथ देकर ‘The Two Betrayers’ के नाम से बदनाम हो जाते हैं। फिलहाल शो में यह विश्वासघात पूरी तरह नहीं दिखाया गया है, लेकिन संकेत साफ नजर आने लगे हैं।

सनफायर की वापसी ने बदली कहानी

एपिसोड का दूसरा बड़ा सरप्राइज एगॉन II के ड्रैगन सनफायर का जिंदा होना है। लंबे समय से माना जा रहा था कि सनफायर अब कहानी से बाहर हो चुका है, लेकिन उसकी वापसी ने आगे की घटनाओं को और रोमांचक बना दिया है। जब एगॉन, लैरिस स्ट्रॉन्ग और टायलैंड लैनिस्टर रैनेरा के समर्थकों से घिर जाते हैं, तब एगॉन अपनी पहचान उजागर कर मुकाबला करता है। हालात बेहद मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन तभी सनफायर पहुंचकर एगॉन की जान बचा लेता है।

READ MORE: आलिया की ‘Alpha’ इस दिन होगी OTT पर रिलीज

आगे क्या होगा?

Fire & Blood के अनुसार, भविष्य में यही सनफायर रैनेरा टार्गेरियन के अंत का सबसे बड़ा कारण बनता है। किताब में एगॉन II, रैनेरा को मौत की सजा देता है और घायल सनफायर उसे आग से जलाने के बाद मार देता है। उसका बेटा Aegon the Younger इस पूरी घटना का गवाह बनता है। हालांकि, टीवी सीरीज अभी उस मोड़ तक नहीं पहुंची है, लेकिन Season 3 Episode 7 ने साफ कर दिया है कि आने वाली Battle of Tumbleton पूरी कहानी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

READ MORE:  VIDEO: पामेला सेरेना का खुलासा, मंगेतर ने दिया प्यार में धोखा

House of the Dragon Season 3 Episode 7 में ऑरमंड हाईटॉवर की चाल, सनफायर की वापसी और उल्फ-ह्यू के संभावित विश्वासघात ने आने वाले एपिसोड्स के लिए जबरदस्त उत्सुकता बढ़ा दी है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या दोनों ड्रैगन राइडर्स सच में रैनेरा का साथ छोड़ेंगे और क्या किताब की कहानी को शो उसी तरह आगे बढ़ाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss