VIDEO: ‘Hanuman Ansh’ के बाद ‘नीम करौली बाबा’ का दमदार प्रोमो रिलीज

VIDEO: ‘Hanuman Ansh’ के बाद ‘नीम करौली बाबा’ का दमदार प्रोमो रिलीज

5 mins read
12 views
October 1, 2026

Hanuman Ansh Series : Hanuman Ansh की सफलता के बाद अब नीम करौली बाबा की कहानी टीवी और OTT पर दिखाई जाएगी। Sony Entertainment Television और SonyLIV ने उनके जीवन और शिक्षाओं पर आधारित नई सीरीज का ऐलान किया है। शो का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। सीरीज का नाम ‘नीम करौली बाबा’ है। यह Sony TV पर आएगी और SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट और कलाकारों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

Hanuman Ansh की बड़ी सफलता के बाद नीम करौली बाबा पर नई सीरीज का ऐलान, सामने आया दिलचस्प और रहस्यमयी प्रोमो

प्रोमो में दिखी बाबा के जीवन की झलक

सीरीज के पहले प्रोमो में नीम करौली बाबा से जुड़ी कहानियों और चमत्कारों की झलक दिखाई गई है। प्रोमो में उनका मशहूर शॉल भी नजर आता है। इसमें भगवान हनुमान का भी जिक्र किया गया है। प्रोमो के जरिए बाबा के जीवन से जुड़ी उन घटनाओं को दिखाने की कोशिश की गई है, जिनकी चर्चा लोगों के बीच होती रही है। वॉइसओवर में भी उनकी जिंदगी से जुड़ी चमत्कारी कहानियों का जिक्र किया गया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी यह नहीं बताया है कि सीरीज में नीम करौली बाबा का किरदार कौन निभाएगा।

 

READ MORE: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

 

Hanuman Ansh ने कम बजट में किया बड़ा कलेक्शन

इस सीरीज का ऐलान Hanuman Ansh की सफलता के बाद हुआ है। फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन इसका कलेक्शन सिर्फ 10 लाख रुपये रहा था। बाद में दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया से फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ी। फिल्म ने 56 दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। रिलीज के करीब दो महीने बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है।

READ MORE: The Great Indian Kapil Show’ का देखें प्रोमो, हंसी से लोटपोट हुए लोग

2 करोड़ के बजट में बनी थी फिल्म

Hanuman Ansh का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया गया है। यह नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी भक्तिमय बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। इसकी कहानी उनकी किताब ‘Divine Detour: That Changed My Life’ से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब नई सीरीज के जरिए बाबा की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं की कहानी टीवी और ओटीटी दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss