Cursor India Subscription Plan Spacex Full Details

Cursor का नया प्लान लॉन्च, SpaceX डील से पहले बड़ा दांव

5 mins read
2 views
July 28, 2026

Cursor Start India Plan: क्या भारत में AI कोडिंग टूल अब ज्यादा सस्ते होने वाले हैं? Cursor ने भारतीय डेवलपर्स के लिए अपना नया Cursor Start सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 649 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी का यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते AI और डेवलपर बाजार को देखते हुए अहम माना जा रहा है।

AI कोडिंग प्लेटफॉर्म Cursor ने भारत में सस्ता स्टार्ट प्लान लॉन्च, 649 रुपये महीने की कीमत वाले इस प्लान के फीचर्स, Pro से अंतर और भारत में बढ़ती मांग के बारे में जानें।

Cursor Start प्लान में क्या मिलेगा?

नए Cursor Start प्लान में डेवलपर्स को कई AI कोडिंग सुविधाएं मिलेंगी। इसमें Cursor Composer 2.5, Grok 4.5, Cloud Agents, iOS ऐप, Plugins, Model Context Protocol (MCP), Hooks और Skills शामिल हैं। यह प्लान Cursor के 20 डॉलर प्रति माह वाले Pro सब्सक्रिप्शन से काफी सस्ता है। इससे उन भारतीय डेवलपर्स को फायदा मिल सकता है, जो AI की मदद से कोड लिखना चाहते हैं, लेकिन प्रीमियम प्लान की ज्यादा कीमत नहीं देना चाहते। हालांकि, Cursor Start में सभी प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। OpenAI और Anthropic के Frontier Models, Bugbot, Auto Mode, Automations और Cursor SDK जैसे फीचर्स के लिए यूजर्स को महंगे प्लान का सहारा लेना होगा।

READ MORE: OpenAI का नया AI डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा इंसानों जैसी बातें

भारत बना Cursor का बड़ा बाजार

Cursor के सह-संस्थापक अमन सांगर ने X पर बताया कि पिछले एक साल में भारत में कंपनी का यूजर बेस तीन गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय यूजर्स दूसरे देशों के मुकाबले प्रति यूजर AI एजेंट से ज्यादा रिक्वेस्ट करते हैं। अमन सांगर के मुताबिक, भारत अब Cursor का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। ऐसे में स्थानीय कीमत के साथ नया प्लान लॉन्च करना कंपनी की भारत पर बढ़ती निर्भरता को दिखाता है।

READ MORE: Apple और OpenAI आमने-सामने, ट्रेड सीक्रेट पर बड़ा विवाद

AI कंपनियां अपना रही हैं लोकल प्राइसिंग

Cursor का यह कदम AI कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आया है। कंपनी हाल ही में SpaceX द्वारा अधिग्रहण की घोषणा के बाद भी चर्चा में रही है। यह सौदा चालू तिमाही के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। भारत में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ कंपनियां अब वैश्विक कीमतों के बजाय स्थानीय बाजार के हिसाब से सब्सक्रिप्शन तय कर रही हैं। OpenAI और Anthropic भी भारत को अपनी रणनीति में अहम बाजार मानते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta AI Adult Ads Policy Violation
Previous Story

Meta की पॉलिसी फेल? Facebook-Instagram पर दिखे 7 हजार से ज्यादा ADULT विज्ञापन

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss