AI Adult Apps: क्या Meta के Facebook और Instagram पर AI से नकली न्यूड तस्वीरें बनाने वाले विज्ञापन चल रहे थे? एक नई रिपोर्ट ने कंपनी की विज्ञापन निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के प्लेटफॉर्म पर ऐसे करीब 7,600 विज्ञापन दिखे, जो AI-powered ‘Adult’ ऐप्स को बढ़ावा दे रहे थे। यह दावा नॉन प्रॉफिट संगठन Tech Transparency Project (TTP) की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये विज्ञापन Beijing की कंपनी GatherOne से जुड़े थे। Bloomberg ने सबसे पहले इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी।
Facebook और Instagram पर AI से नकली एडल्ट तस्वीरें बनाने वाले विज्ञापनों को लेकर Meta पर सवाल उठे, जानिए पूरी रिपोर्ट और कंपनी का जवाब।
Meta पर AI Adult Ads को लेकर क्या दावा है?
TTP के मुताबिक, इन विज्ञापनों के जरिए ऐसे AI टूल्स का प्रचार किया गया, जो किसी महिला के चेहरे को नकली एडल्ट तस्वीर बना सकते हैं। कुछ टूल्स AI की मदद से एडल्ट वीडियो बनाने का दावा भी करते थे। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि एक ऐप में ऐसा फीचर मौजूद था, जिससे कुछ यूजर्स ने ऐसे कंटेंट को साझा किया, जिसे बाल एडल्ट कंटेट के तौर पर चिह्नित किया गया था।
Meta की विज्ञापन नीतियां बिना सहमति किसी की अंतरंग तस्वीर बनाने या किसी फोटो से कपड़े हटाने वाले ऐप्स के प्रचार पर रोक लगाती हैं। इसके बावजूद TTP का कहना है कि ऐसे विज्ञापन Facebook और Instagram पर दिखाई दिए।
READ MORE: Facebook और Instagram से यूजर्स नाराज, Meta को बड़ा झटका
Meta और GatherOne ने आरोपों पर क्या कहा?
Meta की Women’s Safety Policy प्रमुख Cindy Southworth ने कहा कि कंपनी ऐसे ऐप्स को अनुमति नहीं देती, जो लोगों को बिना सहमति अंतरंग तस्वीरें दिखाएं। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वाले विज्ञापन हटाए जा सकते हैं। संबंधित विज्ञापनदाताओं पर जुर्माना लग सकता है और उनके अकाउंट भी बंद किए जा सकते हैं। वहीं, GatherOne ने नियमों के उल्लंघन से इनकार किया। कंपनी ने कहा कि उसकी AI से बना एडल्ट कंटेंट, बाल शोषण और धोखाधड़ी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है।
READ MORE: WhatsApp, Messenger और Instagram पर आया Meta का AI सहायक
AI Adult Apps पर Meta ने उठाए कदम
GatherOne ने AI Adult और फेस स्वैप फीचर्स के लिए नए अकाउंट बनाना रोक दिया है। कंपनी ने अपने compliance programme को भी मजबूत करने की बात कही। रिपोर्ट के बाद Meta ने Android ऐप BAfter और रिपोर्ट में बताए गए दूसरे AI Adult ऐप्स के लिंक पर भी प्रतिबंध लगाने के कदम उठाए हैं।
