Xiaomi Price Hike: क्या आप आज Xiaomi या Redmi का नया फोन खरीदने जा रहे हैं? तो पहले नई कीमत जरूर चेक कर लें। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कई Xiaomi-Redmi स्मार्टफोन महंगे हो गए हैं। इसमें Xiaomi 17T, Redmi Note 15 5G, Redmi 15 5G, Redmi 15C 5G और Redmi 15A शामिल हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने कीमत बढ़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Xiaomi 17T से Redmi 15A तक कई फोन की कीमत बढ़ने की संभावना, जानें किस मॉडल पर कितने रुपये का इजाफा हुआ।
Xiaomi 17T की कीमत में 5,000 तक इजाफा
टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, Xiaomi 17T की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। फोन का 12GB + 256GB मॉडल अब 64,999 का बताया जा रहा है। इसकी पुरानी कीमत 59,999 थी। वहीं, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 69,999 बताई गई है। पहले यह मॉडल 64,999 में उपलब्ध था। यानी दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 की बढ़ोतरी की बात सामने आई है।
Price hike alert 🚨
Xiaomi increases the price of their smartphones by upto ₹5K:17T (MTK 8500) :
12/256GB: ₹59,999 → ₹64,999
12/512GB: ₹64,999 → ₹69,999Note 15 (SD 6 Gen 3):
8/128GB: ₹26,999 → ₹28,999
8/256GB: ₹29,999 → ₹31,99915 5G (6s Gen 3):
6/128GB:… pic.twitter.com/IQ8hNLI1jm— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) July 26, 2026
Redmi Note 15 5G भी हुआ महंगा
रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 15 5G की कीमत भी बढ़ी है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब 28,999 और 8GB + 256GB मॉडल 31,999 में मिल सकता है। दोनों मॉडल की पुरानी कीमत 26,999 और 29,999 थी। यानी इनकी कीमत में ₹2,000 का इजाफा बताया जा रहा है। Redmi 15 5G के तीनों वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 की बढ़ोतरी की बात सामने आई है। इसके बाद 6GB + 128GB मॉडल 21,499, 8GB + 128GB मॉडल 23,499 और 8GB + 256GB मॉडल 25,499 का हो सकता है।
READ MORE: Redmi A7 Pro 5G होगा जल्द लॉन्च, जानें इसके दमदार फीचर्स
Redmi 15C 5G और Redmi 15A के नए रेट
Redmi 15C 5G के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 से बढ़कर 18,499 बताई गई है। वहीं 6GB + 256GB मॉडल 18,999 से बढ़कर 20,499 हो सकता है। दोनों में 1,500 की बढ़ोतरी है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 से बढ़कर 21,499 बताई जा रही है। यानी इसमें 500 का इजाफा हुआ है।
Redmi 15A के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 14,999 से बढ़कर 15,999 बताई गई है। इसके 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट 17,499 और 19,499 में मिलने की बात कही जा रही है।
READ MORE: भारत में महंगे हुए स्मार्टफोन, OnePlus-Redmi के बढ़े दाम
अभी कंपनी की आधिकारिक पुष्टि नहीं
फिलहाल Xiaomi ने इन कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए खरीदारों को सलाह है कि फोन खरीदने से पहले कंपनी की वेबसाइट या अधिकृत बिक्री चैनल पर लेटेस्ट कीमत जरूर जांच लें। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi और Redmi के कई फोन 500 से 5,000 तक महंगे हो सकते हैं, लेकिन कंपनी की आधिकारिक पुष्टि होने तक इन नई कीमतों को अंतिम नहीं माना जा सकता।
