Redmi-Turbo

Redmi Turbo 5 लॉन्च डेट Leak, फीचर्स हैं बेहद दमदार

6 mins read
13 views
June 3, 2026

Redmi Turbo 5: Redmi अपने ग्राहकों के लिए जल्द एक नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर सकती है। हाल ही में, इस आने वाले फ़ोन की संभावित लॉन्च तिथि और फ़ीचर्स के बारे में कई जानकारियाँ सामने आई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 16 जून को लॉन्च हो सकता है।

Redmi Turbo 5 लॉन्च डेट लीक: सुपर परफॉर्मेंस वाला ये 5G स्मार्टफोन 40,000 से कम में आएगा, स्पेसिफिकेशन और कीमत यहां देखें।

टिप्स्टर संजू ने X पर एक पोस्ट शेयर कर Redmi Turbo 5 की लॉन्च टाइमलाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। खास बात यह है कि यह कंपनी की टर्बो सीरीज का पहला स्मार्टफोन हो सकता है और इसे परफॉर्मेंस फोक्स्ड डिवाइस के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

लीक जानकारी के अनुसार, Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी, जिससे यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव मिल सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और रोजमर्रा के कामों को आसानी से संभालने में सक्षम हो सकता है।

READ MORE: Apple के पिंक iPhone ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, Photo Viral

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी मजबूत नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Turbo 5 में 7560mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकेगा।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT600 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।

READ MORE: iPhone 18 Pro में Samsung कैमरा सेंसर मिलने की चर्चा

अन्य फीचर्स

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Turbo 5 में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और VC कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन मेटल फ्रेम के साथ आएगा और इसे IP66, IP68 तथा IP69 रेटिंग मिलेगी, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकेगा। फोन की मोटाई 8.18mm और वजन 204 ग्राम बताया गया है। फिलहाल, कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन लीक फीचर्स को देखते हुए Redmi Turbo 5 एक दमदार स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold-Rate-3-June
Previous Story

Gold Rate 3 June: फिर महंगा हुआ सोना, जानें आज का भाव

TCS-expands-partnership
Next Story

टीसीएस ने यूरोक्लियर के साथ साझेदारी बढ़ाई, दोनों मिलकर करेंगे स्वीडन की सेन्ट्रल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी का आधुनिकीकरण

Latest from Gadgets

Don't Miss