Open AI: क्या AI की दुनिया सिर्फ बड़ी टेक कंपनियों के बंद मॉडल तक सीमित रहेगी? Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने इसका जवाब साफ शब्दों में दिया है। उन्होंने कहा कि Open AI Models भी उतने ही जरूरी हैं, जितने Advanced Closed AI Models। हुआंग ने X पर अपनी पहली पोस्ट में एक पत्र साझा किया, जिसमें Open AI Models के महत्व पर जोर दिया गया।
Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने Open AI Models के फायदे गिनाए, जानिए क्यों ये स्टार्टअप, कंपनियों और रिसर्चर्स के लिए अहम हैं।
Jensen Huang ने Open AI Models को बताया जरूरी
हुआंग के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में हर उद्योग को बदलने वाली है। यह कंपनियों के काम करने के तरीके को प्रभावित करेगी और दुनिया के हर देश में AI सिस्टम तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि Open AI Models से सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी बेहतर हो सकती है। इससे इनोवेशन की रफ्तार बढ़ेगी और अलग-अलग देश अपनी जरूरत के हिसाब से AI सिस्टम तैयार कर सकेंगे।
For my first post, I’m sharing a letter @NVIDIA signed on why open models matter.
AI will transform every industry, power every company, and be built by every country.
Open models strengthen safety and cybersecurity, accelerate innovation and diffusion, and enable sovereignty.… pic.twitter.com/t02bi51N4C
— Jensen Huang (@JensenHuang) July 24, 2026
Huang ने साफ कहा कि दुनिया को Frontier Closed Models और Frontier Open Models दोनों की जरूरत है। उनके अनुसार, AI के भविष्य के लिए दोनों मॉडल एक-दूसरे के विकल्प नहीं, बल्कि जरूरी हिस्से हैं।
Open AI से स्टार्टअप और संस्थानों को फायदा
Huang द्वारा साझा किए गए पत्र में कहा गया है कि Open AI Models अमेरिका को AI की वैश्विक दौड़ में आगे बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। Closed Models में OpenAI के GPT जैसे सिस्टम शामिल हैं, जबकि Open Models को लोग डाउनलोड, मॉडिफाई और अपनी जरूरत के अनुसार चला सकते हैं।
Very happy to support this on behalf of Google. We have long benefited from open source, are big contributors to open source and in fact have consistently made open weights models with Gemma available from @GoogleDeepMind @demishassabis . Onwards! https://t.co/kL0kPjyl8k
— Sundar Pichai (@sundarpichai) July 25, 2026
पत्र में Open AI की तुलना 1980 के दशक के Open-Source Software Movement से की गई है। उस दौर में कई कंपनियां सॉफ्टवेयर को निजी रखने के पक्ष में थीं। लेकिन Open-Source मॉडल ने डेवलपर्स को कोड साझा करने और मिलकर उसे बेहतर बनाने का मौका दिया। इससे आज की तरह AI में भी स्टार्टअप, कंपनियां, विश्वविद्यालय और सरकारी संस्थान कम लागत में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें AI सिस्टम को शुरुआत से बनाने पर अरबों डॉलर खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।
READ MORE: Apple और OpenAI आमने-सामने, ट्रेड सीक्रेट पर बड़ा विवाद
Google CEO Sundar Pichai ने भी किया समर्थन
Huang के पत्र को Google CEO Sundar Pichai का भी समर्थन मिला है। Pichai ने कहा कि Google लंबे समय से Open-Source Technology से लाभ उठाता रहा है और इस क्षेत्र में योगदान भी करता रहा है। उन्होंने बताया कि Google DeepMind लगातार Gemma Open-Weight AI Models डेवलपर्स और रिसर्चर्स के लिए उपलब्ध कराता रहा है। Pichai ने कहा कि वह Google की ओर से इस पहल का समर्थन करके खुश हैं।
READ MORE: OpenAI का नया AI डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा इंसानों जैसी बातें
Jensen Huang का संदेश साफ है। AI की अगली दौड़ में केवल Closed Models नहीं, बल्कि Open AI Models की भी अहम भूमिका होगी। उनका मानना है कि Open Models सुरक्षा, इनोवेशन और AI की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
