आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

5 mins read
14 views
July 24, 2026

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्चजानिए फोन के फीचर्सकैमरा और  बैटरी की जानकारी 

Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। 

Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स 

Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है। 

READ MORE: Samsung Galaxy Z Fold 8 पर बड़ा दांव, बढ़ाया उत्पादन लक्ष्य 

6000mAh बैटरी और AI कैमरा सेटअप

बैटरी के मामले में Lava का नया 5G फोन काफी दमदार नजर आता है। इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। हालांकि, फोन कितने वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 13MP AI डुअल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

READ MORE: Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज तीन फोल्डेबल, दो स्मार्टवॉच लॉन्च 

Lava Virat V1 5G की कीमत कितनी होगी?

Lava ने अभी फोन की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है। अगर कीमत इसी रेंज में रहती है, तो Lava Virat V1 5G बजट 5G सेगमेंट में Redmi, Samsung, Oppo, Realme और Poco जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकता है। Lava Virat V1 5G में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। अब नजर इसकी आधिकारिक कीमत और बिक्री शुरू होने पर रहेगी। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

शेयर बाजार में मचा हड़कंप, सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा धड़ाम
Previous Story

शेयर बाजार में मचा हड़कंप, सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा धड़ाम

Next Story

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

Latest from Gadgets

Don't Miss