Samsung Galaxy Watch Ultra 2: क्या आप ऐसी स्मार्टवॉच चाहते हैं, जो हेल्थ ट्रैकिंग के साथ मुश्किल हालात में भी आपका साथ दे? Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच Galaxy Watch Ultra 2 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में पेश किया। नई वॉच पिछले Galaxy Watch Ultra की जगह लेगी, जिसे जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 की कीमत और डिजाइन
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को सिर्फ 47mm साइज में पेश किया गया है। यह Titanium Silver और Titanium Gray रंगों में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 700 डॉलर, यानी करीब 69,999 रुपये बताई गई है। कंपनी ने नई स्मार्टवॉच को मजबूत बनाने पर भी खास ध्यान दिया है। इसमें IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 10ATM और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग दी गई है। यानी यह वॉच रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ कठिन परिस्थितियों में भी टिकने के लिए तैयार है।
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 ग्लोबली लॉन्च, जानिए इसकी कीमत 5000 निट्स डिस्प्ले, 800mAh बैटरी और हेल्थ फीचर्स की पूरी जानकारी।
5000 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले
Galaxy Watch Ultra 2 में 1.52 इंच Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। तेज धूप में स्क्रीन देखने में यह फीचर काफी मददगार हो सकता है। वॉच में Always-On Display भी मिलता है। स्क्रीन को सुरक्षा देने के लिए Sapphire Crystal प्रोटेक्शन दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो Samsung ने इस बार अपने Exynos चिपसेट के बजाय Qualcomm Snapdragon Wear Elite पेंटा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। वॉच में 2GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है।
READ MORE: अब स्मार्टवॉच नहीं, पूरा फोन पहनिए! RotateCam 4G लॉन्च!
हेल्थ ट्रैकिंग में मिलेंगे कई फीचर्स
यह स्मार्टवॉच One UI 9 Watch पर चलती है, जो Wear OS 7 पर आधारित है। यह Android 13 और उसके बाद के वर्जन वाले डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है। वॉच में BioActive Sensor लगातार हेल्थ और फिटनेस डेटा ट्रैक करता है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। Sleep Apnea फीचर नींद के दौरान सांस लेने में संभावित दिक्कतों के संकेत देने में मदद करता है। इसके अलावा वॉच में इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर, तापमान सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
800mAh बैटरी और कनेक्टिविटी
Galaxy Watch Ultra 2 में 800mAh बैटरी दी गई है। यह WPC आधारित वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0, LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, NFC और GPS जैसे विकल्प मिलते हैं।
READ MORE: खुलासा! हर दिन स्मार्टवॉच पहनने वालों को हो रहा कैंसर?
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को कंपनी ने मजबूत डिजाइन, हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले, हेल्थ ट्रैकिंग और दमदार बैटरी के साथ पेश किया है। Qualcomm प्रोसेसर और 64GB स्टोरेज इसे पिछली Ultra सीरीज से अलग बनाते हैं।
