GTA Online Weekly Event: आज से शुरू हुआ नया GTA Online Weekly Event खिलाड़ियों के लिए कई बड़े बोनस, नई कारें और खास रिवॉर्ड लेकर आया है। यह इवेंट 23 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस हफ्ते The Kortz Center Heist सबसे बड़ा आकर्षण है, जहां बिना मरे Heist पूरा करने पर अतिरिक्त GTA$400,000 मिलेंगे।
GTA Online Weekly Event 23 से 29 जुलाई तक लाइव, जानें Kortz Center Heist बोनस, नई कारों और इस हफ्ते के खास ऑफर्स की पूरी जानकारी।
GTA Online Weekly Event में नई कारें और Login Reward
इस हफ्ते Rockstar Games ने Police Pegassi Ingus Pursuit लॉन्च की है। इसे Interceptor के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कीमत GTA$4.3 million है और इसे Warstock Cache & Carry से खरीदा जा सकता है। वहीं, Grotti Veleno GT अब सभी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध है। इसे Legendary Motorsport से GTA 3 million में खरीदा जा सकता है। यह कार Luxury Autos Dealership पर Benefactor Läufer के साथ भी दिखाई देगी। जो खिलाड़ी इस इवेंट के दौरान GTA Online में लॉगिन करेंगे, उन्हें Knuckleduster Tee मुफ्त मिलेगा।
Kortz Center Heist में मिलेंगे नए Target और GTA$400,000
इस सप्ताह The Kortz Center Heist को नए Primary Targets मिले हैं। इसके साथ ही इसका First-Completion Bonus भी रीसेट कर दिया गया है। Weekly Challenge के तहत अगर खिलाड़ी Heist को बिना मरे पूरा करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त GTA$400,000 मिलेंगे। टीम के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए यह इस सप्ताह के सबसे आसान बड़े Rewards में से एक हो सकता है।
नए Targets में शामिल हैं:
- The Outcome of Endeavour
- Winter
- Nowhere in Particular
- I Hear Voices
- I, Fruit
इसके अलावा, 17 जून से 13 जुलाई के बीच GTA Online खेलने वाले Mansion Owners को 5 अगस्त तक Elitist Tier Rewards मिल सकते हैं। इनमें GTA$1 million Art Studio Discount, मुफ्त Vault Keypad Upgrade और मुफ्त Western Company Annihilator Stealth शामिल हैं।
READ MORE: BGMI 4.5 अपडेट से बदला गेम, Naruto और Ferrari की एंट्री
GTA$ और RP बोनस में इन Activities पर फोकस करें
इस सप्ताह कई Activities पर Boosted Payouts मिल रहे हैं। HSW Race Series में 5x GTA$ और RP मिलेंगे। वहीं Overtime Rumble और Community Series में 3x GTA$ और RP दिए जा रहे हैं। Associate और Bodyguard Salaries पर 4x GTA$ Boost है। Titan Job को पहली बार पूरा करने पर Double GTA$ मिलेगा। इस सप्ताह का FIB Priority File Brute Force File है, जिस पर Double Payout मिलेगा।
Free Cars और Weekly Rewards में क्या खास?
Casino Lucky Wheel का इस सप्ताह का Prize Vapid Ratel है, जिसकी सामान्य कीमत GTA$1.8 million है। GTA+ Members को हर 24 घंटे में दो Spins मिल सकते हैं। LS Car Meet Race में लगातार 3 दिन Top Five में रहने वाले खिलाड़ी Dinka Postlude Prize Ride के तौर पर जीत सकते हैं। इसकी सामान्य कीमत GTA$1.3 million है। इस सप्ताह Premium Test Ride Grotti Brioso R/A है। Regular Test Track में Dewbauchee JB 700W, Pegassi Tempesta और Pegassi Torero शामिल हैं।
READ MORE: Roblox ने जोड़ा हिंदी सपोर्ट, गेमिंग अनुभव अब होगा आसान
Weekly Race और Time Trial भी रहेंगे एक्टिव
इस सप्ताह Premium Race Cutting Coroners है। HSW Time Trial Sandy Shores में और Regular Time Trial Observatory में होगा।
