Roblox Studio: क्या अब Roblox पर गेम खेलना और बनाना हिंदी में भी आसान होगा? जी हां, Roblox Hindi Support को लेकर कंपनी ने बड़ा ऐलान किया है। अब भारत के लाखों हिंदी भाषी यूजर्स प्लेटफॉर्म, Creator Hub और Roblox Studio का इस्तेमाल पूरी तरह हिंदी में कर सकेंगे। यह अपडेट गेमर्स के साथ-साथ गेम डेवलपर्स के लिए भी बड़ी राहत लेकर आया है।
Roblox ने हिंदी भाषा सपोर्ट लॉन्च किया, अब यूजर्स और गेम डेवलपर्स प्लेटफॉर्म, Creator Hub और Roblox Studio का इस्तेमाल हिंदी में कर सकेंगे।
Roblox Hindi Support से क्या बदलेगा?
अब यूज़र्स अपने अकाउंट की भाषा सेटिंग में जाकर हिंदी चुन सकते हैं। इसके बाद, Roblox का इंटरफ़ेस हिंदी में दिखाई देगा। इससे नए यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को समझना पहले से कहीं आसान होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी ने अपने ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन सिस्टम में भी हिंदी को शामिल किया है। इससे गेम डेवलपर्स के गेम का नाम, विवरण और इन-गेम टेक्स्ट अपने आप हिंदी में उपलब्ध हो सकेगा। इससे हिंदी भाषी खिलाड़ियों तक पहुंच बढ़ेगी।
गेम डेवलपर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
Roblox ने हिंदी SEO सपोर्ट भी शुरू किया है। इसका मतलब है कि हिंदी में बनाए गए गेम और डिजिटल एसेट्स अब सर्च इंजन पर आसानी से दिखाई देंगे। कंपनी का कहना है कि इस कदम से भारतीय क्रिएटर्स को अपने गेम ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा। उन्हें हर बार अलग से मैन्युअल ट्रांसलेशन करने की जरूरत भी कम होगी।
READ MORE: गेमर्स को मिलेगा नया सरप्राइज, BGMI में दौड़ेंगी Ferrari कारें
आगे आएंगे और नए हिंदी फीचर
Roblox इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील राव ने कहा कि भाषा कभी भी रचनात्मकता की बाधा नहीं बननी चाहिए। उनके मुताबिक, भारत कंपनी के लिए एक अहम बाजार है और हिंदी सपोर्ट उसी दिशा में बड़ा कदम है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि भविष्य में Hindi Chat Translation फीचर भी जोड़ा जाएगा। इसकी मदद से अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले खिलाड़ी भी आसानी से एक-दूसरे से बातचीत कर सकेंगे।
READ MORE: कौन हैं आशा शर्मा? Xbox में आते ही 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को झटका
