BGMI 4.5 अपडेट से बदला गेम, Naruto और Ferrari की एंट्री

BGMI 4.5 अपडेट से बदला गेम, Naruto और Ferrari की एंट्री

5 mins read
2 views
July 17, 2026

BGMI 4.5 Update: क्या आपने कभी सोचा था कि Naruto, Spider-Man और Ferrari एक ही गेम में साथ दिखाई देंगे? अब यह सच हो गया है। BGMI 5th Anniversary Update के साथ KRAFTON India ने खिलाड़ियों के लिए अब तक का सबसे बड़ा क्रॉसओवर लॉन्च कर दिया है। आज जारी हुए इस अपडेट में नए गेम मोड, खास कैरेक्टर, शानदार गाड़ियां और कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

अगर आप BGMI खेलते हैं, तो यह नया अपडेट आपके लिए खास है। Naruto थीम, Spider-Man पावर, Ferrari कारें और कई नए फीचर्स के साथ गेम का अनुभव पहले से बेहतर।

BGMI 5th Anniversary Update में क्या है नया?

इस बार गेम में Naruto: Ninjas Assemble थीम मोड जोड़ा गया है। Erangel और Livik मैप में खिलाड़ियों को Hidden Leaf Village देखने को मिलेगा। खिलाड़ी Rasengan, Chidori और Flying Raijin Jutsu जैसी ताकतों का इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही, Kurama Boss के खिलाफ टीम बनाकर लड़ाई भी कर सकेंगे। Naruto थीम वाले कई खास रिवॉर्ड भी इस सीजन में मिलेंगे। KRAFTON India के मुताबिक, BGMI के भारत में अब 26 करोड़ (260 मिलियन) से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं, WOW Creator प्लेटफॉर्म पर 50,000 से अधिक यूजर-जनरेटेड मैप मौजूद हैं।

Spider-Man और Ferrari का भी मिलेगा शानदार अनुभव

30 जुलाई से गेम में Spider-Man थीम शुरू होगी। इसमें खिलाड़ी Wall Climbing, Web Swinging और Spider-Sense जैसी शक्तियों का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ नया Skyline Plaza कॉम्बैट ज़ोन भी जोड़ा जाएगा। Ferrari प्रेमियों के लिए भी खास सरप्राइज है। गेम में Roma, LaFerrari, SF90 XX और अन्य शानदार Ferrari कारें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा Scuderia Ferrari HP Formula 1 कार भी गेम में दिखाई देगी। Ferrari इवेंट 7 सितंबर तक चलेगा।

READ MORE: Xbox Cloud Gaming बनाने वाले VP को Microsoft ने निकाला

CarryMinati और नए फीचर्स भी बनाएंगे गेम मजेदार

इस अपडेट में WOW Creator प्लेटफॉर्म पर Steal a Brain Rot और Shoot a Brain Rot जैसे नए मैप जोड़े गए हैं। साथ ही भारत और Naruto थीम वाले नए कलेक्टिबल कार्ड भी शामिल किए गए हैं। KRAFTON India ने बताया कि 15 अगस्त से लोकप्रिय यूट्यूबर CarryMinati के साथ एक बड़ा इन-गेम इवेंट भी शुरू होगा। इसके अलावा नए X-Suits, Team-Up Reservation और कई सोशल फीचर्स भी खिलाड़ियों को मिलेंगे।

READ MORE: Roblox पर आया The Rolling Stones, साथ लॉन्च हुआ नया एल्बम

BGMI का 5th Anniversary Update केवल नया सीजन नहीं, बल्कि गेमिंग अनुभव को पूरी तरह बदलने वाला पैकेज है। Naruto, Spider-Man, Ferrari और CarryMinati जैसे बड़े नामों के साथ यह अपडेट भारतीय खिलाड़ियों के लिए पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक बनने वाला है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

छात्रों का डेटा खतरे में! एजुकेशन पोर्टल्स को चाहिए मजबूत साइबर सुरक्षा
Previous Story

छात्रों का डेटा खतरे में! एजुकेशन पोर्टल्स को चाहिए मजबूत साइबर सुरक्षा

Latest from Gaming

Don't Miss