Claude-AI-ने-भारत-में-लॉन्च-किए-नए-प्लान,-जानें-कीमतें

Claude AI ने भारत में लॉन्च किए नए प्लान, जानें कीमतें

7 mins read
7 views
July 14, 2026

Claude AI Subscription: क्या अब भारतीय यूजर्स बिना डॉलर में भुगतान किए Claude AI का इस्तेमाल कर पाएंगे? जवाब है हां। AI कंपनी Anthropic ने भारत में अपने Claude AI सब्सक्रिप्शन के लिए लोकल प्राइसिंग शुरू कर दी है। अब भारतीय यूजर्स सीधे भारतीय रुपये में भुगतान कर सकेंगे। इससे विदेशी मुद्रा शुल्क और बिलिंग की अनिश्चितता खत्म होगी। कंपनी के मुताबिक भारत उसके लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और उसके करीब 6% वैश्विक यूजर्स भारत से आते हैं।

Claude AI ने भारत में सब्सक्रिप्शन शुरू किया, जानिए नए प्लान, कीमतें, फीचर्स और ChatGPT व Gemini से यह कितना अलग है।

Claude AI के नए प्लान और कीमतें

Anthropic ने भारत में कई सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। Claude Pro की मासिक कीमत 2,399 रखी गई है। वहीं सालाना प्लान लेने पर इसकी प्रभावी मासिक लागत 1,999 पड़ती है। भारी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स और डेवलपर्स के लिए Claude Max के दो प्लान भी लॉन्च किए गए हैं। इनमें Max 5x की कीमत 11,999 प्रति माह और Max 20x की कीमत 23,999 प्रति माह है। इन प्लान्स में ज्यादा उपयोग सीमा और प्राथमिकता के साथ एक्सेस मिलता है।

बिजनेस यूजर्स के लिए Team प्लान

कंपनी ने बिजनेस ग्राहकों के लिए Team Standard और Team Premium प्लान भी पेश किए हैं। Team Standard की कीमत 2,399 प्रति सीट प्रति माह है। वहीं Team Premium के लिए 11,999 प्रति सीट प्रति माह देना होगा। इन प्लान्स में 2,00,000 टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो, बेहतर सुरक्षा और यह भरोसा दिया गया है कि ग्राहकों का डेटा AI मॉडल की ट्रेनिंग में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यही वजह है कि कंपनी इन्हें प्रोफेशनल और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए खास बता रही है।

READ MORE: OpenAI, SpaceX और Anthropic के IPO प्लान ने बढ़ाई हलचल

ChatGPT और Gemini से कितना अलग है Claude?

कीमत के मामले में Claude अभी भी प्रीमियम विकल्प माना जा रहा है। ChatGPT Go और Google Gemini AI Plus की मासिक कीमत ₹399 है। वहीं ChatGPT Plus और Gemini Pro भी Claude Pro से सस्ते हैं। हालांकि, हाई-एंड यूजर्स के लिए Claude Max एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है। Claude Max 5x की कीमत 11,999 है, जबकि ChatGPT Pro की कीमत करीब 19,900 प्रति माह है। फिलहाल Google के पास इस स्तर का कोई उपभोक्ता प्लान नहीं है।

भारत में क्यों अहम है यह लॉन्च?

Anthropic का मानना है कि भारत में AI अपनाने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। लोकल प्राइसिंग से भुगतान आसान होगा और ज्यादा प्रोफेशनल यूजर्स Claude का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी UPI भुगतान की सुविधा शुरू नहीं की है। फिलहाल सब्सक्रिप्शन के लिए केवल क्रेडिट कार्ड और ऐप स्टोर पेमेंट का विकल्प उपलब्ध है।

READ MORE: Anthropic को बड़ी राहत, अमेरिका ने AI मॉडल पर हटाया बैन

भारत में Claude AI की लोकल प्राइसिंग AI बाजार में बड़ा कदम मानी जा रही है। हालांकि इसकी कीमत ChatGPT और Gemini से ज्यादा है, लेकिन एडवांस फीचर्स, बड़े कॉन्टेक्स्ट विंडो और प्रोफेशनल टूल्स इसे अलग पहचान देते हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय यूजर्स प्रीमियम AI सेवा को कितना अपनाते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

US-सरकार-ने-Coinbase-भेजे-288-मिलियन-डॉलर-के-Bitcoin,-Ether
Previous Story

US सरकार ने Coinbase भेजे 288 मिलियन डॉलर के Bitcoin, Ether

Binance.US-की-नई-चाल,-20-बाजार-हिस्सेदारी-वापस-पाने-की-तैयारी
Next Story

Binance.US की नई चाल, 20% बाजार हिस्सेदारी वापस पाने की तैयारी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss