US Government Crypto: US Government Bitcoin Transfer के तहत अमेरिकी सरकार ने 288.33 मिलियन डॉलर (करीब 28.83 करोड़ डॉलर) मूल्य के Bitcoin और Ether को Coinbase Prime में ट्रांसफर किया है। इस बड़े ट्रांसफर के बाद निवेशकों की नजर सरकार के अगले कदम पर टिक गई है।
अमेरिकी सरकार ने 288.33 मिलियन डॉलर के Bitcoin और Ether को Coinbase Prime में ट्रांसफर किया, जानिए क्या सरकार बड़ी मात्रा में क्रिप्टो बेचने की तैयारी कर रही है।
Coinbase Prime में भेजी गई करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो
ब्लॉकचेन डेटा के मुताबिक, सबसे बड़ा ट्रांसफर 2,875 BTC का था, जिसकी कीमत करीब 177.88 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा 925.5 BTC यानी लगभग 57.27 मिलियन डॉलर और 30,007 ETH जिसकी कीमत करीब 53.09 मिलियन डॉलर आंकी गई, उसे भी Coinbase Prime में भेजा गया। इन ट्रांसफर के बाद अमेरिकी सरकार की कुल Bitcoin होल्डिंग 328,352 BTC से घटकर 324,552 BTC रह गई। वहीं Ether होल्डिंग 58,401 ETH से घटकर 28,394 ETH हो गई। इसके बावजूद सरकार के पास अब भी करीब 20.48 बिलियन डॉलर की डिजिटल संपत्ति मौजूद है।
READ MORE: Bitcoin में गिरावट, अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई बेचैनी
क्या सरकार Bitcoin बेचने की तैयारी कर रही है?
सबसे ज्यादा चर्चा Ryan Farace केस से जुड़े 2,875 BTC की हो रही है। Ryan Farace को फर्जी दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के मामले में दोषी ठहराया गया था। बाद में अमेरिकी न्याय विभाग ने उसकी जब्त की गई Bitcoin संपत्ति को बेचने की मंशा भी अदालत में जाहिर की थी। हालांकि, Coinbase Prime में ट्रांसफर होने का मतलब हमेशा बिक्री नहीं होता। यह प्लेटफॉर्म क्रिप्टो की सुरक्षित कस्टडी और ट्रेडिंग, दोनों सेवाएं देता है। इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि सरकार तुरंत बिक्री करेगी या सिर्फ अपनी संपत्ति को एक जगह व्यवस्थित कर रही है।
नई नीति के बाद क्यों बढ़ी बहस?
अमेरिकी राष्ट्रपति के मार्च 2025 के आदेश के तहत Strategic Bitcoin Reserve बनाया गया था। इस नीति में कहा गया था कि रिजर्व में मौजूद Bitcoin को सामान्य परिस्थितियों में नहीं बेचा जाएगा। लेकिन इसमें कुछ अपवाद भी हैं। अदालत के आदेश, संपत्ति जब्ती, पीड़ितों को मुआवजा या कानूनी जरूरत पड़ने पर सरकार डिजिटल संपत्तियों का निपटान कर सकती है। यही वजह है कि मौजूदा ट्रांसफर को लेकर बाजार में अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं।
READ MORE: एरिक ट्रंप का दांव फेल, परिवार के डूबे 5700 करोड़
निवेशकों की नजर अगले कदम पर
अमेरिकी सरकार या Treasury Department की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि Coinbase Prime में भेजे गए Bitcoin और Ether की बिक्री तय है।
