eKosha

eKosha AI लॉन्च, दुकानदारों को मिलेगी स्मार्ट बैंकिंग

6 mins read
8 views
July 3, 2026

eKosha AI छोटे कारोबारियों के लिए नया वॉइस-आधारित बैंकिंग असिस्टेंट, इससे बैंकिंग, UPI पेमेंट और लोन जैसी सेवाएं आवाज के जरिए मिल सकेंगी।

Indian Startup 2026: eKosha AI को बेंगलुरु की डीपटेक कंपनी ToneTag ने लॉन्च किया है। यह एक वॉइस-आधारित AI बिजनेस असिस्टेंट है, जिसे खासतौर पर छोटे कारोबारियों यानी MSME के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि अब व्यापारी बैंक जाए बिना सिर्फ अपनी आवाज से बैंकिंग सेवाएं, भुगतान, लोन और कारोबार से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

क्या है eKosha AI और कैसे करेगा काम?

ToneTag के संस्थापक और CEO कुमार अभिषेक के मुताबिक, eKosha बैंक की एक डिजिटल शाखा की तरह काम करेगा। व्यापारी अपनी पसंदीदा भाषा में सवाल पूछकर बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह डिवाइस लॉन्च के समय 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कई वॉइस कमांड को लोकल स्तर पर प्रोसेस कर सकता है। इससे इंटरनेट न होने पर भी कई सुविधाएं इस्तेमाल की जा सकेंगी।

READ MORE: Indian AI startups को US से मिल रही बड़ी फंडिंग, जानें वजह

MSME कारोबारियों को क्या मिलेगा फायदा?

eKosha सिर्फ डिजिटल भुगतान तक सीमित नहीं है। इसके जरिए व्यापारी कई जरूरी सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे।

  • UPI और CBDC भुगतान स्वीकार करना
  • बैंकिंग सेवाओं की जानकारी
  • कारोबार के लिए लोन और क्रेडिट विकल्प
  • सरकारी योजनाओं की जानकारी
  • ग्राहक सहायता और बिजनेस इनसाइट्स

कंपनी का कहना है कि अभी उसके प्लेटफॉर्म से करीब 30 लाख MSME जुड़े हैं। इस साल 20 लाख नए कारोबारियों को जोड़ने का लक्ष्य है। इनमें से करीब 5 लाख व्यापारी eKosha अपनाने की उम्मीद है।

READ MORE: कहीं भी, कभी भी इंटरनेट! Starlink Mini को और स्मार्ट बनाने में जुटी SpaceX

बैंक देंगे शुल्क, व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा बोझ

ToneTag का कहना है कि eKosha का शुल्क व्यापारियों से नहीं लिया जाएगा। कंपनी Software-as-a-Service (SaaS) मॉडल पर काम करेगी, जिसमें बैंक इस सेवा के लिए भुगतान करेंगे। कंपनी का मानना है कि इससे बैंकों की शाखाओं पर निर्भरता कम होगी और ग्राहक सेवा की लागत भी घटेगी। eKosha के जरिए व्यापारी भुगतान से जुड़ी समस्या आने पर हेल्पलाइन पर इंतजार करने के बजाय तुरंत अपनी भाषा में समाधान पा सकेंगे। पिछले साल ToneTag ने 90 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी। कंपनी ने फिलहाल नई फंडिंग जुटाने की कोई योजना नहीं बताई है।

eKosha AI छोटे कारोबारियों के लिए बैंकिंग सेवाओं को पहले से ज्यादा आसान बनाने की कोशिश है। अगर यह योजना सफल रहती है, तो आने वाले समय में करोड़ों MSME बिना बैंक शाखा जाए सिर्फ आवाज के जरिए अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी कर सकेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI Education India
Previous Story

अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

tata electronics data leak apple iphone government probe
Next Story

Tata डेटा लीक से खुला iPhone 18 Pro का बड़ा राज

Latest from Artificial Intelligence