AI Education India

अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

6 mins read
7 views
July 3, 2026

पंजाब के सरकारी स्कूलों में अगले महीने से AI की पढ़ाई शुरू, जानिए सरकार की नई योजना और छात्रों को इससे क्या फायदा मिलेगा।

AI Education India: पंजाब सरकार अगले महीने से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सिलेबस शुरू करेगी। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ‘ब्राइट माइंड्स पंजाब 2026’ कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी। सरकार का कहना है कि पिछले एक साल से इस योजना पर काम चल रहा था।

अगले महीने से सभी सरकारी स्कूलों में AI की पढ़ाई

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि AI आने वाले समय में शिक्षा और रोजगार दोनों को बदलने वाला है। इसलिए छात्रों को शुरुआत से ही नई तकनीक से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने बताया कि AI पाठ्यक्रम राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, शिक्षा सचिव सोनाली गिरी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। इस दौरान 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95% से ज्यादा अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

READ MORE: क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

छात्रों की राय से बनेगी नई शिक्षा नीति

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहली बार शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव ने छात्रों से सीधे बातचीत कर परीक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम और पढ़ाई के तरीके पर सुझाव लिए हैं। इन सुझावों को भविष्य की शिक्षा नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किया है और देश के Education Index में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

AI से बदलेंगे रोजगार के अवसर

मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति उसकी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि AI नई नौकरियां पैदा करेगा, लेकिन पारंपरिक रोजगार का स्वरूप भी बदलेगा। ऐसे में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक सीखना बेहद जरूरी है। वहीं शिक्षा सचिव सोनाली गिरी ने छात्रों और शिक्षकों से नशे, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों का मिलकर सामना करने की अपील की। उन्होंने छात्रों को संविधान के मूल्यों का पालन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई।

READ MORE: Claude vs ChatGPT: कौन सा AI चैटबॉट आपके लिए बेहतर?

पंजाब सरकार का यह कदम सरकारी स्कूलों के छात्रों को भविष्य की तकनीक से जोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि AI पाठ्यक्रम को स्कूलों में किस तरह लागू किया जाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Daadi Ki Shaadi’
Previous Story

कपिल-नीतू की ‘Daadi Ki Shaadi’, Netflix पर देखें

eKosha
Next Story

eKosha AI लॉन्च, दुकानदारों को मिलेगी स्मार्ट बैंकिंग

Latest from Artificial Intelligence