Apple CCI Antitrust India App Store Case

Apple ने CCI पर लगाए गंभीर आरोप, जांच को बताया गलत

6 mins read
19 views
June 29, 2026

Apple vs CCI: क्या भारत में Apple मुश्किल में फंस गया है? Apple CCI Case को लेकर अब कंपनी ने बड़ा दावा किया है। Apple ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जांच टीम ने स्वतंत्र जांच करने के बजाय प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की शिकायतों पर ज्यादा भरोसा किया। कंपनी ने जांच रिपोर्ट को रद्द करने की मांग भी की है।

Apple ने भारत में CCI की एंटीट्रस्ट जांच पर उठाए गंभीर सवाल, जानिए कंपनी ने क्या कहा, मामला क्या है और अगली सुनवाई कब होगी।

Apple ने जांच पर क्या सवाल उठाए?

Apple का कहना है कि जांच रिपोर्ट में कई हिस्से प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की शिकायतों से सीधे लिए गए हैं। कंपनी ने यह भी आरोप लगाया कि रिपोर्ट के कुछ अंश 2024 में यूरोपीय संघ के फैसले से मिलते-जुलते हैं, जबकि दोनों बाजार पूरी तरह अलग हैं।

Apple का दावा है कि भारत के स्मार्टफोन बाजार में उसकी हिस्सेदारी 6% से भी कम है। ऐसे में उसे प्रमुख बाजार खिलाड़ी मानना सही नहीं होगा। कंपनी का कहना है कि App Store में बड़े बदलाव उसके कारोबार और डिजिटल इकोसिस्टम में निवेश पर असर डाल सकते हैं।

READ MORE: Apple क्यों बढ़ा सकता है iPhone की कीमत?

21 जुलाई को होगी अहम सुनवाई

इस मामले में 21 जुलाई को CCI के सामने बंद कमरे में सुनवाई होगी। इस दौरान Apple और दूसरे पक्ष अपना पक्ष रखेंगे। फिलहाल CCI ने Apple के नए आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अगर जांच में Apple दोषी पाया जाता है तो भारतीय प्रतिस्पर्धा कानून के तहत कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि जुर्माने, की राशि को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

भारत में Apple का बढ़ा निवेश

Apple ने अपने पक्ष में यह भी कहा है कि उसका नियामकीय रिकॉर्ड अच्छा रहा है और उसने भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा योगदान दिया है। कंपनी के मुताबिक, पिछले 5 वर्षों में भारत से करीब 51 अरब डॉलर मूल्य के iPhone का निर्यात किया गया है। Apple का कहना है कि भारत अब उसकी वैश्विक सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि उसके सभी पक्षों पर निष्पक्ष तरीके से विचार किया जाएगा।

READ MORE: World Leaks का बड़ा दावा, Tata से चुराए Apple-Tesla के राज

Apple और CCI के बीच यह मामला अब निर्णायक दौर में पहुंच रहा है। 21 जुलाई की सुनवाई के बाद इस विवाद में आगे की दिशा साफ हो सकती है। इसका असर सिर्फ Apple ही नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल ऐप बाजार और टेक इंडस्ट्री पर भी पड़ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Peddi-OTT-Release-Date-Netflix-Ram-Charan-Janhvi-Kapoor
Previous Story

OTT पर रिलीज होगी ‘Peddi’, हिंदी रिलीज ने बढ़ाई बेचैनी

IISc-BTech-Admission-2026
Next Story

IISc BTech Admission 2026: जानें फीस और पूरी प्रक्रिया

Latest from Business

Don't Miss