IISc-BTech-Admission-2026

IISc BTech Admission 2026: जानें फीस और पूरी प्रक्रिया

4 mins read
119 views
June 29, 2026

IISc BTech 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। IISc BTech Admission 2026 के तहत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु ने BTech Material Science and Engineering प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नया 4 साल का कोर्स 2026-27 शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा।

IISc BTech Admission 2026: अगर आप IISc में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो नए Material Science and Engineering कोर्स की जानकारी जरूर जानें।

क्या खास होगा नया BTech प्रोग्राम?

IISc के अनुसार, इस कोर्स में छात्रों को मैटेरियल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और कंप्यूटेशनल मेथड्स की मजबूत समझ दी जाएगी। छात्र मेटल, सिरेमिक, पॉलिमर, बायोमैटेरियल और एडवांस्ड फंक्शनल मैटेरियल्स पर भी पढ़ाई करेंगे। कोर्स में कुल 8 सेमेस्टर और 128 क्रेडिट होंगे। छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार इलेक्टिव विषय चुनने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा एडवांस्ड लैब, AI आधारित सुविधाओं और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के जरिए रिसर्च का अनुभव भी मिलेगा।

JoSAA काउंसलिंग से मिलेगा एडमिशन

इस नए BTech कोर्स में दाखिला JoSAA 2026 काउंसलिंग के माध्यम से होगा। यानी योग्य उम्मीदवारों को तय प्रक्रिया के अनुसार काउंसलिंग में भाग लेना होगा।

READ MORE: Sundar Pichai के भाषण के बीच छात्रों का वॉकआउट, मचा बवाल

फीस कितनी होगी?

IISc ने फीस का विवरण भी जारी किया है।

  • जनरल, OBC और EWS: 2,20,800 सालाना
  • SC, ST और दिव्यांग: 20,800 सालाना

संस्थान ने फीस को किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी है। छात्र 35% फीस 16 अगस्त तक, 35% फीस 15 नवंबर तक और बाकी 30% फीस 16 जनवरी तक जमा कर सकते हैं।

READ MORE: अब छात्रों को मिलेगा Microsoft 365 Copilot फ्री, जानिए कब तक है ऑफर

IISc का यह नया BTech प्रोग्राम उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है, जो मैटेरियल साइंस और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय पर JoSAA 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss