Apple Microsoft Raises Xbox Series X Series S Prices

गेमर्स को झटका: Microsoft ने Xbox Series X और S किए महंगे

7 mins read
3 views
June 27, 2026

Xbox Price Hike: क्या आप भी नया Xbox खरीदने की सोच रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए है। Xbox Price Hike का ऐलान करते हुए Microsoft ने बताया है कि 1 अगस्त से दुनियाभर में Xbox Series S और Xbox Series X की कीमतें बढ़ जाएंगी। कंपनी का कहना है कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की लगातार बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। यही वजह कुछ घंटे पहले Apple ने भी अपने Mac और iPad की कीमतें बढ़ाने के लिए बताई थी।

Xbox Price Hike: Apple के बाद Microsoft ने भी बढ़ाए Xbox Series X और Series S के दाम। देखें नई कीमतें और पूरी अपडेट। 

Xbox Price Hike: कौन-कौन से मॉडल हुए महंगे?

Microsoft ने अपने लगभग सभी मौजूदा Xbox कंसोल की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक नई दरें 1 अगस्त से लागू होंगी।

  • Xbox Series S 512GB: 399 डॉलर से बढ़कर 499 डॉलर
  • Xbox Series S 1TB: 449 डॉलर से बढ़कर 599 डॉलर
  • Xbox Series X Digital 1TB: अब 750 डॉलर
  • Xbox Series X Disc 1TB: अब 800 डॉलर

इसके साथ ही Microsoft ने Xbox Series X 2TB मॉडल की बिक्री बंद करने का भी फैसला किया है। यानी यह वेरिएंट अब बाजार में उपलब्ध नहीं रहेगा।

AI की बढ़ती मांग बनी सबसे बड़ी वजह

Microsoft का कहना है कि हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतें पहले के मुकाबले 2.5 गुना तक बढ़ चुकी हैं। कंपनी का अनुमान है कि 2027 तक इनमें 50% और बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, AI सर्वर और बड़े डेटा सेंटर तेजी से बन रहे हैं। इनके लिए बड़ी मात्रा में एडवांस मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की जरूरत पड़ रही है। इससे पूरी सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ गया है। Apple ने भी अपने हार्डवेयर महंगे करने के पीछे यही कारण बताया है।

READ MORE: Call of Duty: Modern Warfare 4 का नया अवतार, गेमर्स खुश

ग्राहकों को राहत देने के लिए क्या कर रही Microsoft?

कीमत बढ़ने के बावजूद Microsoft ग्राहकों के लिए कुछ राहत देने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया कि कई बाजारों में Buy Now, Pay Later सुविधा का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा चुनिंदा ग्राहकों को 12 महीने तक 0% ब्याज पर फाइनेंस का विकल्प भी मिलेगा। Microsoft सेकेंड-हैंड Xbox कंसोल को कम कीमत पर उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम कर रही है। इससे कम बजट वाले गेमर्स को नया विकल्प मिल सकता है।

Sony के बाद Microsoft, क्या Nintendo भी बढ़ाएगा दाम?

गेमिंग इंडस्ट्री में कीमत बढ़ाने वाली Microsoft दूसरी बड़ी कंपनी बन गई है। इससे पहले Sony कई देशों में PS5 Digital Edition की कीमत बढ़ा चुकी है। वहीं Nintendo ने अभी तक Switch 2 की कीमत में बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कंपोनेंट्स की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो उस पर भी दबाव बढ़ सकता है।

READ MORE: GTA 6 की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

AI टेक्नोलॉजी की तेज़ रफ्तार अब सीधे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को प्रभावित कर रही है। Apple के बाद Microsoft का फैसला साफ संकेत देता है कि आने वाले महीनों में गेमिंग कंसोल, लैपटॉप और दूसरे गैजेट्स की कीमतें और बढ़ सकती हैं। अगर आप नया Xbox खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 1 अगस्त से पहले खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

jainam jain ai entrepreneur burj khalifa
Previous Story

14 साल का भारतीय बना AI बॉस, बुर्ज खलीफा में खोला अपना ऑफिस

Latest from Gadgets

Don't Miss