Vivo X Fold 6: क्या फोल्डेबल स्मार्टफोन अब फ्लैगशिप कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आने लगे हैं? Vivo X Fold 6 की एंट्री ने यही संकेत दिया है। कंपनी ने अभी चीन में अपना नया फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है। यह डिवाइस 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 Super प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स के साथ आया है।
Vivo X Fold 6 Launch: Vivo का नया फोल्डेबल फोन 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया, पढ़ें कीमत, स्पेसिफिकेशन और लेटेस्ट अपडेट।
Vivo X Fold 6 में क्या है खास?
Vivo X Fold 6 डुअल-सिम सपोर्ट के साथ Android 16 आधारित OriginOS 6 Fold पर चलता है। इसमें 8.02 इंच का Samsung M14 फोल्डेबल AMOLED इनर डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। वहीं बाहर की तरफ 6.51 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है। फोन में 3nm MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट और ARM Mali G1-Ultra GPU दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मिलती है।
READ MORE: 10,200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo Y600 Pro, चार्जिंग भूल जाएंगे आप!
200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत
फोटोग्राफी के लिए Vivo ने Zeiss ट्यूनिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले पर 20MP का कैमरा दिया गया है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। पावर के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo X Fold 6 की कीमत कितनी है?
कंपनी ने फोन को कई स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया है।
- 12GB + 256GB: 7,999 युआन (करीब 1.11 लाख)
- 12GB + 512GB: 8,999 युआन (करीब 1.25 लाख)
- 16GB + 512GB: 10,999 युआन (करीब 1.53 लाख)
- 16GB + 1TB: 11,299 युआन (करीब 1.57 लाख)
फोन ब्लैक गोल्ड एडिशन में भी उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी बिक्री चीन में शुरू होगी।
READ MORE: Vivo X300 FE खरीदें या X200 FE? जानें फीचर्स में कौन है बेस्ट
भारत में कब होगा लॉन्च?
अभी कंपनी ने भारत लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पिछले ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि Vivo X Fold 6 आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। अगर ऐसा होता है, तो फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung समेत दूसरे ब्रांड्स को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
