Varanasi Netflix OTT Deal: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘वाराणसी’ अभी शूटिंग चरण में है, लेकिन इसकी संभावित OTT डील को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। वाराणसी को लेकर चर्चाएं तब तेज हुईं जब Netflix इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने एक कार्यक्रम में फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स पर पूछे गए सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि कुछ बातें भविष्य के लिए सरप्राइज रहने देनी चाहिए।
क्या ‘वाराणसी’ बनाएगी OTT इतिहास? Netflix के एक बयान के बाद राजामौली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर बड़ी डील की अटकलें लगाई जा रही हैं। जानिए पूरी जानकारी।
उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद माना जा रहा है कि Netflix और फिल्म निर्माताओं के बीच बड़ी बातचीत चल रही है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह डील भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी OTT डील में से एक हो सकती है।
क्यों खास मानी जा रही है ‘वाराणसी’?
फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जिन्होंने ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यही वजह है कि दर्शकों और OTT प्लेटफॉर्म्स की उम्मीदें काफी ऊंची हैं। फिल्म में पहली बार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नजर आएंगे। वहीं अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। स्टारकास्ट और राजामौली की लोकप्रियता फिल्म को पहले से ही चर्चा में बनाए हुए है।
READ MORE: अगर सान्या के फैन हैं, तो ये फिल्में बिल्कुल मिस न करें
1300 करोड़ के बजट से बन रही फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वाराणसी’ का बजट करीब 1300 करोड़ है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी तैयार कर रहे हैं, जबकि कहानी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है। फिल्म का निर्माण केएल नारायण और एसएस कार्तिकेय कर रहे हैं। इतने बड़े बजट और टीम को देखते हुए इसकी OTT वैल्यू भी काफी अधिक मानी जा रही है।
सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी ‘वाराणसी’?
निर्माताओं की योजना के अनुसार ‘वाराणसी’ अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। थिएटर रिलीज के बाद इसे OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अभी तक किसी प्लेटफॉर्म के साथ आधिकारिक समझौते की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दर्शकों की नजरें फिल्म की शूटिंग और संभावित OTT डील से जुड़ी अगली बड़ी घोषणा पर टिकी हुई हैं।
READ MORE: Lock Upp 2 में बंद होंगे 14 सितारे, पहले नामों का खुलासा
‘वाराणसी’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। अगर OTT डील की चर्चाएं सही साबित होती हैं, तो यह भारतीय मनोरंजन उद्योग में नया रिकॉर्ड बना सकती है।
