Study Abroad Scholarship Australia Indian Students

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए मिलेंगे लाखों रुपये!

6 mins read
8 views
June 23, 2026

Australia Scholarship 2026: क्या आप ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं, लेकिन भारी फीस आपको रोक रही है? अब यह सपना आसान हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की University of Western Australia (UWA) ने भारतीय छात्रों के लिए Global Excellence Scholarship 2026 की घोषणा की है। इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को 31 लाख रुपये से ज्यादा की आर्थिक मदद मिल सकती है।

Study Abroad Scholarship की तलाश कर रहे हैं? Australia Scholarship 2026 के जरिए भारतीय छात्रों को बड़ी आर्थिक मदद मिल रही है।

UWA Global Excellence Scholarship क्या है?

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का खर्च अक्सर भारतीय छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बनता है। इसी को ध्यान में रखते हुए UWA ने यह स्कॉलरशिप शुरू की है। इसका उद्देश्य ऐसे मेधावी छात्रों की मदद करना है जिन्होंने स्कूल या कॉलेज में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। यह स्कॉलरशिप सीधे ट्यूशन फीस में राहत देती है, जिससे पढ़ाई का कुल खर्च काफी कम हो जाता है।

READ MORE: AI सीखो, करोड़ों कमाओ! अमेरिका में नौकरी का सुनहरा मौका पाओ!

छात्रों को कितना मिलेगा फायदा?

इस स्कॉलरशिप के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

  • अंडरग्रेजुएट छात्रों को 4 साल में कुल 48,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 31.64 लाख रुपये) तक मिल सकते हैं।
  • पोस्टग्रेजुएट छात्रों को 2 साल में 24,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 16 लाख रुपये) तक की सहायता दी जाएगी।

स्कॉलरशिप की अंतिम राशि छात्र के अकादमिक रिकॉर्ड और उसके ATAR या WAM स्कोर के आधार पर तय होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

स्कॉलरशिप पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • छात्र के पास UWA का ऑफर लेटर होना चाहिए।
  • एडमिशन 2026 इनटेक के लिए होना जरूरी है।
  • न्यूनतम ATAR 85.00 या WAM 65.00 होना चाहिए।
  • आर्टिकुलेशन प्रोग्राम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए WAM 75.00 जरूरी है।

हालांकि, ‘Assured Pathway to Medicine’ और ‘Assured Pathway to Dental Medicine’ जैसे कुछ कोर्स इस स्कॉलरशिप के दायरे में शामिल नहीं हैं।

READ MORE: Ronaldo ने Perplexity AI में लगाया दांव, बढ़ेगी ग्लोबल पहुंच!

आवेदन प्रक्रिया में सबसे बड़ी राहत

इस स्कॉलरशिप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए अलग से आवेदन नहीं करना पड़ता। जैसे ही छात्र UWA में एडमिशन के लिए आवेदन करता है, यूनिवर्सिटी खुद उसकी पात्रता की जांच करती है। यानी छात्रों को अतिरिक्त फॉर्म भरने या अलग प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। इससे आवेदन प्रक्रिया काफी आसान बन जाती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

World Leaks का बड़ा दावा, Tata से चुराए Apple-Tesla के राज
Previous Story

World Leaks का बड़ा दावा, Tata से चुराए Apple-Tesla के राज

Info Edge Invests 1003 Crore in AI Startups Deeptech
Next Story

AI और Deeptech पर Info Edge मेहरबान, 1003 करोड़ निवेश

Latest from Courses

Don't Miss