Info Edge Invests 1003 Crore in AI Startups Deeptech

AI और Deeptech पर Info Edge मेहरबान, 1003 करोड़ निवेश

7 mins read
2 views
June 23, 2026

AI Startups: क्या भारत की अगली टेक क्रांति AI स्टार्टअप्स से आएगी? ताज़ा अपडेट में Naukri की पैरेंट कंपनी Info Edge ने बताया है कि उसने साल 2020 से अब तक AI और Deeptech स्टार्टअप्स में 1003 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में AI, Deeptech और Consumer Technology ही सबसे ज्यादा वैल्यू पैदा करेंगे।

AI Startups पर Info Edge का बड़ा दांव, 1003 करोड़ रुपेय के निवेश के साथ Deeptech Startups में भी बढ़ाया फोकस

AI Startup Investment में Info Edge का बड़ा दांव

Info Edge ने शेयरधारकों को भेजे पत्र में बताया कि उसने 28 AI स्टार्टअप्स में 614 करोड़ रुपये और 30 Deeptech कंपनियों में 455 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। यह निवेश कंपनी की बैलेंस शीट, Redstart Labs, Capital 2B और Info Edge Ventures फंड्स के जरिए किया गया। कंपनी के अनुसार, AI पोर्टफोलियो की वैल्यू 1268 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। यह निवेश पर करीब 2.1 गुना रिटर्न और लगभग 31% ग्रॉस IRR दिखाता है।

किन AI और Deeptech स्टार्टअप्स में लगाया पैसा?

Info Edge के AI पोर्टफोलियो में कई तेजी से बढ़ रही कंपनियां शामिल हैं। इनमें

  • ai
  • Aftershoot
  • Attentive AI
  • Lumiq
  • Osfin

वहीं Deeptech पोर्टफोलियो में Robotics, Semiconductor, SpaceTech और Defence से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। इनमें प्रमुख नाम Unbox Robotics, ePlane, Manastu Space, Bharat Semi, Brainsight AI और String Bio है। कंपनी ने बताया कि इनमें से कई निवेश शुरुआती चरण में किए गए थे, जब वैश्विक AI निवेश की लहर शुरू भी नहीं हुई थी।

सरकारी योजनाओं से भी मिला बड़ा समर्थन

Info Edge के कई स्टार्टअप्स को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी मिला है। Voice AI कंपनी Gnani.ai को IndiaAI Mission के तहत 177 करोड़ रुपये के GPU Compute Credits मिले। वहीं, SpaceTech और Aviation सेक्टर की कंपनियों को भी बड़ी मदद मिली। ePlane को Research, Development and Innovation Scheme के तहत 285 करोड़ रुपये मिले, जो देश में स्वीकृत 22 प्रस्तावों में सबसे बड़ा आवंटन था। वहीं Manastu Space को 115 करोड़ रुपये का समर्थन मिला।

READ MORE: BrainTech रेस में यूरोप की एंट्री, Startups को मिलेगा 60 मिलियन यूरो का सपोर्ट

Consumer Tech अब भी सबसे बड़ा दांव

AI और Deeptech चर्चा में हैं, लेकिन Info Edge का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो अभी भी Consumer Technology में है। कंपनी ने 45 Consumer-Tech और Consumer-AI स्टार्टअप्स में 2755 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। इस पोर्टफोलियो की मौजूदा वैल्यू 37,214 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें Eternal (Zomato और Blinkit की पैरेंट कंपनी) और PB Fintech (Policybazaar की पैरेंट कंपनी) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

आगे AI से बदलेगा बिजनेस मॉडल

Info Edge का कहना है कि AI केवल स्टार्टअप्स को नहीं, बल्कि स्थापित इंटरनेट कंपनियों को भी बदल रहा है। कंपनी अपने जॉब पोर्टल Naukri में AI का उपयोग Search, Candidate Matching, Recruiter Productivity और Candidate Engagement बढ़ाने के लिए कर रही है। हालांकि, कंपनी ने यह भी चेतावनी दी कि शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स में जोखिम बना रहता है और असली सफलता का आकलन सार्वजनिक लिस्टिंग या एग्जिट के बाद ही हो सकेगा।

READ MORE: Indian AI startups को US से मिल रही बड़ी फंडिंग, जानें वजह

Info Edge का 1003 करोड़ रुपये का AI और Deeptech निवेश दिखाता है कि भारतीय टेक इकोसिस्टम अब नई तकनीकों पर बड़ा दांव लगा रहा है। अभी AI सेक्टर में तेजी है, लेकिन इन निवेशों का वास्तविक परिणाम आने वाले 7 से 10 वर्षों में सामने आएगा। फिलहाल, कंपनी AI को भारत के अगले बड़े विकास इंजन के रूप में देख रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Study Abroad Scholarship Australia Indian Students
Previous Story

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए मिलेंगे लाखों रुपये!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss