US-Iran डील बनी गेमचेंजर, रुपये ने पकड़ी तेज रफ्तार

US-Iran डील बनी गेमचेंजर, रुपये ने पकड़ी तेज रफ्तार

6 mins read
120 views
June 16, 2026

Rupee vs Dollar: क्या कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट भारतीय रुपये को नई मजबूती दे सकती है? आज की ताज़ा कारोबारी शुरुआत में ऐसा ही देखने को मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है। इसकी बड़ी वजह मध्य पूर्व में तनाव कम होना और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट मानी जा रही है।

मंगलवार सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 94.53 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को भी रुपया 60 पैसे की बड़ी बढ़त के साथ 94.58 पर बंद हुआ था। विदेशी निवेशकों की खरीदारी और तेल की नरम कीमतों ने बाजार का भरोसा बढ़ाया है।

Rupee vs Dollar: लगातार दूसरे दिन रुपया मजबूत, Crude Oil गिरा और West Asia Tension कम होने से बड़ी राहत

कच्चे तेल की गिरावट से रुपये को मिला सहारा

रुपया और कच्चे तेल की कीमतों का सीधा संबंध माना जाता है। भारत अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में जब तेल सस्ता होता है तो देश का आयात बिल घटता है और रुपये पर दबाव कम होता है। ब्रेंट क्रूड की कीमत में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। यह फिसलकर करीब 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इससे भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली है।

READ MORE: मिडिल ईस्ट संकट के बीच डॉलर के सामने फिसला रुपया

मध्य पूर्व में तनाव कम होने का असर

बाजार को राहत तब मिली जब अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव कम होने की खबर सामने आई। दोनों देशों ने युद्ध समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमति जताई है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल व्यापार का प्रमुख मार्ग है। इस रास्ते के खुलने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता कम हुई है। इसका सकारात्मक असर रुपये और शेयर बाजार दोनों पर दिखा।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी बढ़ी

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 200.05 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। इससे भी रुपये को समर्थन मिला। साथ ही भारत का व्यापार घाटा मई में घटकर 28.21 अरब डॉलर रह गया। निर्यात में सुधार से अर्थव्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिली है।

READ MORE: Dollar Vs Rupee: डॉलर के सामने रुपया हुआ कमजोर, बढ़ेगी महंगाई!

आगे क्या रहेगा रुख?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तेल की कीमतें नियंत्रित रहती हैं और विदेशी निवेश जारी रहता है तो रुपया आने वाले दिनों में 94.00 से 93.80 के स्तर तक मजबूत हो सकता है। फिलहाल बाजार की नजर कच्चे तेल, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक घटनाक्रम पर बनी रहेगी। अगर हालात ऐसे ही रहे तो रुपये को निकट भविष्य में और मजबूती मिल सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss